Stuffy Nose Remedies: फ्लू होने पर बंद नाक से हैं परेशान, बलगम से जकड़ी हुई बंद नाक तुरंत खोल देंगे ये 4 घरेलू उपाय

फ्लू होने पर नाक बंद होने की समस्या कॉमन है। इसका इलाज सही समय पर करवाना बेहद जरूरी है। आप बंद नाक को खोलने के लिए दवाओं के सेवन से पहले कुछ असरकारी घरेलू नुस्खे (Home remedies for blocked nose) आजमाकर देख सकते हैं।

Written by Anshumala | Updated : October 15, 2021 7:31 AM IST

1/6

फ्लू के लक्षण और बंद नाक तुरंत खोलने के उपाय

Flu symptoms and its Home Remedies : मौसम बदल रहा है। गर्मी से सर्दी की ओर हम बढ़ रहे हैं और यही मौसम होता है, जब लोग अधिक सर्दी-जुकाम, बुखार, फ्लू आदि के शिकार होते हैं। एक तरफ कोरोनावायरस ने सबका सुख-चैन छीन रखा है, ऐसे में दूसरी शारीरिक समस्या होना इस दर्द को और बढ़ा देता है। बात करें फ्लू (Flu) की तो इसके भी कुछ लक्षण कोरोना से मिलते हैं। ऐसे में खांसी, गले में खराश, जुकाम होने पर लोग घबरा जाते हैं, कहीं कोरोना तो नहीं। मौसम बदलने के कारण सबसे पहले कफ-कोल्ड, फ्लू आदि की समस्या बढ़ती है। फ्लू होने पर कुछ खास लक्षण (Symptoms of Flu) नजर आते हैं जैसे हल्का बुखार, सर्दी-जुकाम, गले में खराश, बहती नाक, बदन दर्द, पेट से संबंधित समस्याएं आदि। फ्लू में नाक बंद होने (Blocked nose) की समस्या भी अधिक परेशान करती है। नाक बंद होने पर रात भर ठीक से व्यक्ति सो नहीं पाता है। कोई काम नहीं कर पाता है। सांस लेने में भी तकलीफ महसूस होती है। इसका इलाज सही समय पर करवाना बेहद जरूरी है। आप बंद नाक को खोलने (Blocked or stuffy nose Home Remedies in Hindi) के लिए दवाओं के सेवन से पहले कुछ असरकारी घरेलू नुस्खे (Home remedies for blocked nose) आजमाकर देख सकते हैं।

2/6

हाइड्रेटेड रहने के लिए पिएं गुनगुना पानी

सर्दी-जुकाम, बंद नाक, गले में खराश होने पर गुनगुना पानी से राहत महसूस होती है। यह फ्लू के लक्षणों को दूर करने के लिए बेस्ट घरेलू नुस्खा है। एक गिलास गुनगुना पानी ना सिर्फ शरीर को हाइड्रेटेड रखता है, बल्कि गले की समस्या को भी दूर करता है। पानी के अलावा आप अदरक वाला गर्म पानी, ग्रीन टी भी पी सकते हैं। इससे बंद नाक खुलती है। नाक, गले और सीने में जमी बलगम को पतला करने में मदद करता है। इसके साथ ही आप दूध में अदरक पकाकर पी सकते हैं।  Also Read - बच्चों के लंच में गलती से भी पैक नहीं की जानी चाहिए ये 5 चीजें, ऐसा करके खुद कर रहे बीमार

3/6

बंद नाक खोलने के लिए करें स्टीम

बंद नाक की समस्या साइनस की रक्त वाहिकाओं में सूजन के कारण होता है, जिसे आप गर्म स्टीम को नाक के जरिए अंदर इनहेल करके फौरन आराम पा सकते हैं। स्टीम की गर्माहट और नमी से नाक की नली में जमी बलगम पतली होती है, जिससे नाक को साफ करने में आसानी (Home Remedies for Stuffy Nose) होती है। फ्लू होने पर जब नाक पूरी तरह से बंद लगे, तो दिन भर में तीन बार स्टीम इनहेलेशन (steam inhalation) का फॉर्मूला ट्राई करें।

4/6

नाक में करें ये वाला स्प्रे

जब भी आपको फ्लू या कोल्ड की समस्या हो तो नाक में सलाइन स्प्रे (Saline Spray) करने से नाक की नली खुलती है। आप इसे मार्केट से खरीद सकते हैं या फिर घर पर भी बना सकते हैं। यह एक तरह का नमकीन पानी होता है, जो बंद नाक को खोलता है। हालांकि, इसे जितनी बार ट्राई करें, फायदा उतना ही जल्दी होगा। सलाइन स्प्रे बनाने के लिए आपको गर्म स्टराइल (sterile water) पानी में शुद्ध नमक मिलाना होगा। इसे एक स्क्वीज बॉटल में रख दें और इसे बल्ब सीरिंज की मदद से नाक में डालें और दूसरी तरफ से बाहर निकाल लें। इस दौरान नाक की बजाय मुंह से सांस लें।  Also Read - Gas After Eating: खाना खाने के बाद तुरंत बाद गैस होने लगती है, तो पिएं ये 4 होममेड ड्रिंक्स

5/6

बंद नाक खोलने के लिए स्पाइसी फूड खाएं

यदि आप बंद नाक से परेशान हैं, तो इसका सबसे आसान और प्राकृतिक तरीका है एक-दो दिनों के लिए स्पाइसी फूड का सेवन करना। आप मिर्ची खाएं क्योंकि इसमें कैपसेसिन (Capsaicin) नामक तत्व होता है, जो गर्मी पैदा करने वाले प्रभाव के लिए जाना जाता है। मिर्ची या तीखी चीजें खाने से बंद नाक की नली खुल जाती है, इंफ्लेमेशन कम होता है।

6/6

नाक पर दें गर्म दबाव

बंद नाक की समस्या को आप गर्म सिकाई से भी दूर कर सकते हैं। वॉर्म कम्प्रेस को नाक पर रखने से नासिका मार्ग खुल सकता है। इसके लिए गर्म पानी में तौलिया रखें। अब पानी को निचोड़ कर तौलिया को फोल्ड कर लें। इसे अपने माथे और नाक पर रखें। इसकी गर्मी सिर दर्द से राहत देगी। भरी हुई और बंद नाक का प्रभावी ढंग से इलाज करेगी। गर्म गीले तौलिए से नाक को सेंकना बलगम को पतला करने का प्रभावी तरीका है।  Also Read - एंटी रेबीज वैक्सीन लगने के बीच अगर फिर से कुत्ता काट ले तो क्या होगा?