शरीर में इन बीमारियों की वजह बन सकते हैं अलसी के बीज! पढ़ें सेहत को बिगाड़ने वाले नुकसान

सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है फ्लैक्स सीड्स लेकिन इसके अधिक सेवन से आपको कुछ शारीरिक समस्या भी हो सकती हैं।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Updated: July 29, 2022, 10:04 AM

शरीर में इन बीमारियों की वजह बन सकते हैं अलसी के बीज! पढ़ें सेहत को बिगाड़ने वाले नुकसान photo icon1/4

फ्लैक्स सीड्स (अलसी के बीज) के फायदे-नुकसान

Flax Seeds Side Effects in Hindi: अलसी के बीज (Alsi ke beej in hindi) को इंग्लिश में फ्लैक्स सीड्स (Flax seeds in hindi) या लिनसीड (Linseed) कहा जाता है। इसका रंग भूरा, पीला या सुनहला होता है। इन बीजों से तेल निकाला जाता है, जिसे अलसी या तीसी का तेल (Flax seeds oil benefits) भी कहा जाता है। अलसी के बीज (Alsi ke beej) में कई पोषक तत्व और मिनरल्स मौजूद होते हैं जैसे हेल्दी फैट, खनिज, विटामिन सी, ई, के, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, आयरन, फॉस्फोरस, ओमेगा-3 फैटी एसिड (Omega-3 fatty acid), पोटैशियम, जिंक आदि। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड काफी अधिक मात्रा में होता है, जो मस्तिष्क को हेल्दी रखने और विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। इतना ही नहीं, अलसी के बीजों में फाइबर भी होता है, जिससे आपको वजन कम करने में मदद मिल सकती है। सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है फ्लैक्स सीड्स (Flax Seeds benefits in hindi), लेकिन इसके अधिक सेवन से आपको कुछ शारीरिक समस्या (Alsi ke beej ke fayde aur nuksan in hindi) भी हो सकती हैं। जानें, अलसी के बीज के अधिक सेवन से होने वाले मुख्य नुकसान (Flax Seeds Side Effects in Hindi) के बारे में यहां...

शरीर में इन बीमारियों की वजह बन सकते हैं अलसी के बीज! पढ़ें सेहत को बिगाड़ने वाले नुकसान photo icon2/4

फ्लैक्स सीड्स के नुकसान

फ्लैक्स सीड्स यानी अलसी के बीज (Alsi ke beej) के अनगिनत लाभ होते हैं, लेकिन इसे अधिक मात्रा में खाने से आपको कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं। इसके औषधीय गुणों की बात करें, तो इसमें एंटीफंगल, एंटीऑक्सीडेंट, एंटीट्यूमर, एंटीडायबिटिक आदि गुण होते हैं। इसमें मौजूद ये सभी गुण कई खतरनाक रोगों से बचाए रखती हैं। इसके बीजों और तेल के नियमित सेवन से आप कैंसर, ट्यूमर, डायबिटीज, फंगल इंफेक्शन, हाई ब्लड प्रेशर, हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल, हाई ब्लड शुगर जैसी समस्याओं से बचे रह सकते हैं।  Also Read - शरीर का बार-बार वजन बढ़ना कहीं कोई बीमारी तो नहीं? कौन से चेकअप कराकर पता लगाएं?

शरीर में इन बीमारियों की वजह बन सकते हैं अलसी के बीज! पढ़ें सेहत को बिगाड़ने वाले नुकसान photo icon3/4

फ्लैक्स सीड्स से डायरिया का खतरा

अलसी के बीजों के अधिक सेवन से आपको पाचन संबंधी समस्याएं (Flax seeds increase Digestive problems) हो सकती हैं। अलसी में फाइबर अधिक होने के कारण यह कब्ज की समस्या को दूर करता है, लेकिन इसे अधिक मात्रा में खाने से आपको डायरिया या लूज मोशन की समस्या भी हो सकती है। अलसी के बीजों में मौजूद लैक्सेटिव (laxative) डायरिया, सीने में जलन (Heart burn), बदहजमी जैसी पेट की समस्याओं को जन्म दे सकता है। आप चाहते हैं कि आपको कोई समस्या ना हो, तो इसे कच्चा, भूनकर (roasted Flax Seeds) या भुने हुए अलसी के बीजों का पाउडर बनाकर भी पानी के साथ सेवन (How To Eat Flaxseeds) कर सकते हैं।

शरीर में इन बीमारियों की वजह बन सकते हैं अलसी के बीज! पढ़ें सेहत को बिगाड़ने वाले नुकसान photo icon4/4

धीमा हो जाता है खून का थक्का बनने की प्रक्रिया

यदि आप अधिक मात्रा में अलसी के बीजों (Alsi ke beej ke nuksan in hindi) का सेवन करेंगे तो ब्लड क्लॉट बनने की प्रक्रिया धीमी (flaxseeds reduce blood clotting proccess) हो सकती है। ऐसे में कटने, छिलने पर जब खून बहेगा, तो वह जल्दी बहना बंद नहीं होगा। उन लोगों को इसका सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए, जो पहले से ही ब्लड को पतला करने की दवा का सेवन कर रहे हैं। Also Read - क्या कार्डियो करने का गलत तरीका हार्ट अटैक का खतरा बढ़ा सकता है? सही तरीका क्या है

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source