hamburger icon
A
Read in English

इन 5 घरेलू उपायों से आसानी से साफ करें अपना कान

सही सफाई न होने पर आपको कान में दर्द, खुजली, जलन या बहरापन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : October 25, 2018, 10:55 PM

इन 5 घरेलू उपायों से आसानी से साफ करें अपना कान photo icon1/6

Ear Cleaning

कान में मैल जमा होना कोई असामान्य बात नहीं है। हममें से सभी के साथ ऐसा होता है और समय-समय पर इसकी सफाई करना भी बेहद जरूरी है। सही सफाई न होने पर आपको कान में दर्द, खुजली, जलन या बहरापन जैसी समस्याएं हो सकती है। अगर आप जानना चाहते हैं कि कैसे की जाए कान की सफाई, तो जरूर पढ़े ये 5 टिप्स...

इन 5 घरेलू उपायों से आसानी से साफ करें अपना कान photo icon2/6

Hot-water

गर्म पानी - पानी को हल्का-सा गुनगुना करें और रुई की सहायता से कान के अंदर डालें। कुछ समय तक कान को ऐसे ही रहने दें और कुछ सेकंड बाद कान से उलटकर पानी को बाहर निकाल दें। यह कान की सफाई का सबसे आसान तरीका है। Also Read - मानसून में छोटे बच्चों में दिखे ये 5 लक्षण तो बिल्कुल न करें नजरअंदाज, ये बीमारियां हो सकती हैं कारण

इन 5 घरेलू उपायों से आसानी से साफ करें अपना कान photo icon3/6

Hydrogen-peroxide

हाइड्रोजन पैरॉक्साइड - बेहद कम मात्रा में हाइड्रोजन पैराक्साइड को पानी में घोलकर थोड़ी मात्रा में कान में डालें। अब कान को उलटकर बचे हुए घोल को कान से बाहर निकाल दें। यह तरीका कान की सफाई के लिए काफी प्रयोग में लाया जाता है।

इन 5 घरेलू उपायों से आसानी से साफ करें अपना कान photo icon4/6

Olive Oil

तेल - जैतून, मूंगफली या सरसों के तेल में थोड़ा सा लहसुन डालकर गर्म कर लें। अब इस तेल को गुनगुना होने पर रुई की सहायता से कान में डालें और ढंक लें। ऐसा करने से कान का मैल असानी से बाहर आ जाएगा। Also Read - क्या आपका बच्चा आपसे दूर होने से डरता है? जानें Separation Anxiety Disorder के लक्षण और कारण

इन 5 घरेलू उपायों से आसानी से साफ करें अपना कान photo icon5/6

Onions Juice

प्याज का रस - प्याज को भाप में पकाकर या भूनकर इसका रस निकाल लें। अब प्याज के रस को ड्रॉपर या रुई की सहायता से कुछ बूंद कान के अंदर डालें। इससे कान का मैल आसानी से बाहर आ जाएगा।

इन 5 घरेलू उपायों से आसानी से साफ करें अपना कान photo icon6/6

Salt Water

नमक का पानी - गर्म पानी में नमक मिलाकर इसका घोल तैयार करें। अब इस घोल की कुछ बूंदे रुई की सहायता से कान में डालें और बाद में कान को उलटकर बाहर निकाल लें लेकिन ध्यान रहे कि कान में दर्द या कोई खरोंच व घाव होने पर यह तरीका न अपनाएं। Also Read - क्या युवाओं में बढ़ रहे हार्ट अटैक के पीछे खराब नींद भी एक वजह है?