Smog-1 Simple Ways You Can Lessen Pollution
दिल्ली में स्मॉग के चाहे जो कारण हो लेकिन इससे लोगों के जीवन पर बुरा ही असर पड़ा है। प्रदूषण कम करने के लिए सरकार जो भी कदम उठाये लेकिन आप भी कुछ तरीकों से योगदान दे सकते हैं।
दिल्ली में स्मॉग के चाहे जो कारण हो लेकिन इससे लोगों के जीवन पर बुरा ही असर पड़ा है। प्रदूषण कम करने के लिए सरकार जो भी कदम उठाये लेकिन आप भी कुछ तरीकों से योगदान दे सकते हैं।
अपने पर्सनल वाहन का इस्तेमाल करने की बजाय पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें। इस तरह से आप प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए अपना योगदान दे सकते हैं।
अगर आप पब्लिक ट्रांसपोर्ट यूज नहीं करना चाहते हैं, तो कारपूलिंग बेहतर ऑप्शन है। इससे प्रदूषण को कम करने में मदद मिलेगी और साथ ही आप किसी की मदद भी कर सकेंगे।
याद रखें कि पटाखों से प्रदूषण होता है। इसलिए किसी उत्सव पर पटाखे फोड़ने से बचें और प्रदूषण को कम करने में योगदान दें। धूल और धुआं आपके हेल्थ के लिए बुरा है।
आपको स्मोकिंग करने से बचना चाहिए। इससे आपकी लाइफ के साथ-साथ दूसरों की लाइफ भी सेफ रहेगी।
बेशक ठंड का मौसम शुरू हो गया है लेकिन आपको लकड़ियां जलाने से बचना चाहिए। ठंड से बचने के और भी सुरक्षित तरीके हैं।