Sign In
  • हिंदी

कमजोर सेक्स ड्राइव से है शर्मिंदा, तो डायट में शामिल करें ये चार चीजें

Written by Editorial Team | Published : November 20, 2018 8:24 PM IST

Boost-sex-drive

कमजोर सेक्स ड्राईव किसी भी पुरुष के लिए शर्मिंदगी की बात हो सकती है। हालांकि यह भी स्वास्‍थ्‍य संबंधी अन्य समस्याओं की तरह एक समस्या ही है, लेकिन फि‍र भी लोग इसे लेकर बहुत ज्यादा परेशान हो जाते हैं। कुछ लोग तो इस पर इतना शर्मिंदा होते हैं कि इलाज के लिए भी आगे नहीं आते। जबकि बहुत बार यह इतनी मामूली समस्या होती है कि आहार और जीवनशैली में थोड़ा सा बदलाव करने से ही सुधर जाती है। अगर आप भी हैं कमजोर सेक्स ड्राईव से हैं परेशान, तो इन खास चीजों को करें अपने आहार में शामिल।

Sex-drive-harmone

क्योंं कमजोर हो जाती है सेक्स ड्राईव - टेस्टोस्टेरोन समग्र स्वास्थ्य और पुरुष शक्ति के लिए एक महत्वपूर्ण हार्मोन है। पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन का महत्व यह है कि इससे हड्डी और मांसपेशियों के स्वास्थ्य, शुक्राणु उत्पादन और बालों के ग्रोथ में मदद मिलती है। जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है आप टेस्टोस्टेरोन हार्मोन खोने लगते हैं। जिससे सेक्सम ड्राईव में कमी आने लगती है। पर घबराएं नहीं इन आहारों को शामिल कर आप अपनी सेक्सम ड्राईव बरकरार रख सकते हैं।  Also Read - सुबह बिना जोर लगाए आसानी से होगा पेट साफ, जानिए उपाय

Egg-Yolks-sex-booster

अंडे की जर्दी - अंडे की जर्दी विटामिन डी का समृद्ध स्रोत है। बहुत से लोग ऐसा सोचते हैं कि एग यॉक यानी अंडे की जर्दी खाना नुकसानदायक होता है। अंडे की जर्दी में सफेद वाले भाग की तुलना में अधिक पोषक तत्व होता है। अंडे की जर्दी में अधिक लाभकारी फोलेट और विटामिन बी12 भी होता है। अंडा एक मजबूत प्राकृतिक टेस्टोस्टेरोन है। यह टेस्टोस्टेरोन के स्तर को बढ़ाकर पुरुषों के लिए लाभ प्रदान कर सकती है।

Green-beans-mens-health

बीन्स - बीन्स एक सुपर स्वस्थ, सुपर बहुमुखी और सुपर सस्ती भोजन हैं| बीन्स एंटीऑक्सिडेंट्स, फाइबर, प्रोटीन, बी विटामिन, आयरन, मैग्नीशियम, पोटेशियम और तांबे से भरपूर खाद्य पदार्थ है। जब पुरुष हार्मोन के स्वास्थ्य की बात आती है, तो बीन्स से अधिक लाभ मिल सकता है। पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन बढ़ाने में बीन्स का बहुत ही योगदान रहता है।  Also Read - दूध के साथ खजूर खाने से मिलते हैं ये 7 जबरदस्त फायदे

Olive-oil-sex-booster

जैतून का तेल - जैतून का तेल टेस्टोस्टेरोन को बूस्ट कर सकता है। जैतून के तेल के स्वास्थ्य लाभ बेजोड़ होते हैं। जैतून के तेल में मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड होता है। यह एक स्वस्थ वसा है जो कि हृदय रोग, कोलेस्ट्रॉल, और यहां तक कि ब्लड शुगर में भी मदद करता है।

Pamgranade-juice

अनार - ऐसा माना जाता है कि अनार के रस में अधिकांश अन्य फलों के रस की तुलना में एंटीऑक्सिडेंट की मात्रा ज्यादा होती है। इसमें रेड वाइन और ग्रीन टी की तुलना में तीन गुना अधिक एंटीऑक्सिडेंट हैं। ये एंटीऑक्सिडेंट मुक्त कणों को हटाने, कोशिकाओं को क्षति से बचाने और सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं। जो पुरुषों टेस्टोस्टेरोन हार्मोन बढ़ाना चाहते हैं उन्हें आनार का सेवन करना चाहिए। शोधकर्ताओं ने पाया कि एक गिलास अनार का रस पीने से टेस्टोस्टेरोन के स्तर में कई गुना बढोतरी होती है। Also Read - Rich Girl Names Indian : अपनी अनमोल बेटी को दें ये यूनिक और क्यूट से नाम