hamburger icon
A
Read in English

4 स्टेज में होता है फैटी लिवर! जानें कौन सी स्थिति में आपके लिवर को पहुंचता है सबसे ज्यादा नुकसान और कैसे बचें

fatty liver stages: हमारे शरीर में जब ज्यादा फैट जमा होने लगता है तो हमारा लिवर अपना आकार बदलकर फैटी लिवर (fatty liver) का रूप धारण कर लेता है। ये कैसे होता है और इससे कैसे बचा जा सकता हगै आइए जानते हैं।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : March 30, 2021, 1:57 PM

4 स्टेज में होता है फैटी लिवर! जानें कौन सी स्थिति में आपके लिवर को पहुंचता है सबसे ज्यादा नुकसान और कैसे बचें photo icon1/6

Fatty Liver Stages

इस बात को कौन नहीं जानता कि लिवर हमारे शरीर के सबसे जरूरी अंगों में से एक है, जो हमारे शरीर को स्वस्थ रखने में एक जरूरी और अहम भूमिका निभाता है। लिवर का काम यूं तो हमारे पाचन को दुरुस्त रखने का होता है लेकिन जब हमारे शरीर में ज्यादा फैट जमा होने लगता है तो हमारा शरीर सही ढंग से फैट को मेटाबोलाइज नहीं कर पाता है और हमारा लिवर अपना आकार बदलकर फैटी लिवर (fatty liver) का रूप धारण कर लेता है। इसके अलावा जब लिवर कोशिकाओं में अतिरिक्त फैट जमा होने लगता है तब भी व्यक्ति फैटी लिवर रोग (fatty liver stages) का शिकार हो जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि फैटी लिवर कितने प्रकार का होता है, अगर नहीं तो आइए जानते हैं कितने प्रकार का होता है फैटी लिवर और कौन सी स्थिति सबसे ज्यादा घातक होती है।

4 स्टेज में होता है फैटी लिवर! जानें कौन सी स्थिति में आपके लिवर को पहुंचता है सबसे ज्यादा नुकसान और कैसे बचें photo icon2/6

फैटी लिवर को दो भागों में बांटा जा सकता हैः (fatty Liver Types)

1-एल्कोहल फैटी लिवर 2-नॉन एल्कोहलिक फैटी लिवरः नॉन एल्कोहॉलिक फैटी लिवर की स्थिति में लिवर में फैट जमा होने लगता है, जिसका इलाज समय पर न करवाने के कारण आपका लिवर पूर्ण रूप से डैमेज हो सकता है, जिसे लिवर सिरॉसिस भी कहते हैं। ये स्थिति आगे जाकर कैंसर का कारण बन सकती है। Also Read - क्या घर पर स्किन कैंसर का जल्दी पता लग सकते हैं? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

4 स्टेज में होता है फैटी लिवर! जानें कौन सी स्थिति में आपके लिवर को पहुंचता है सबसे ज्यादा नुकसान और कैसे बचें photo icon3/6

फैटी लिवर का कारण: (fatty Liver Causes)

मोटापा हाई ब्लड शुगर इंसुलिन रेज़िस्टेंस रिफाइंड कार्ब्स का अधिक सेवन चीनीयुक्त पदार्थों का अधिक सेवन

4 स्टेज में होता है फैटी लिवर! जानें कौन सी स्थिति में आपके लिवर को पहुंचता है सबसे ज्यादा नुकसान और कैसे बचें photo icon4/6

4 स्टेज में होता है फैटी लिवर (fatty Liver Stages)

1-सिंपल फैट डिपॉजिशन, जिसे स्टेटोजिज (Steatosis)कहते हैं। 2- नॉन एल्कॉहलिक स्टेटोहेपेटाइटिस (Non-Alcoholic Steatohepatitis, NASH) कहते हैं। 3-लिवर सेल डैमेज, जिसे हिंदी में फिब्रोसिस (Fibrosis)कहते हैं। 4- लिवर सेरॉसिस (Liver Cirrhosis) जिसमें लिवर को बहुत नुकसान पहुंचता है और ये स्थिति सबसे ज्यादा खतरनाक होती है। Also Read - दिनचर्या में की जाने वाली किन बीमारियों के कारण वैस्कुलर डिजीज का खतरा बढ़ता है?

4 स्टेज में होता है फैटी लिवर! जानें कौन सी स्थिति में आपके लिवर को पहुंचता है सबसे ज्यादा नुकसान और कैसे बचें photo icon5/6

फैटी लिवर के लक्षण: (fatty Liver Symptoms)

1-पेट के ऊपरी दाएं भाग में दर्द। 2-अधिक थकान 3- वजन का कम होना 4- कमजोरी महसूस होना।

4 स्टेज में होता है फैटी लिवर! जानें कौन सी स्थिति में आपके लिवर को पहुंचता है सबसे ज्यादा नुकसान और कैसे बचें photo icon6/6

फैटी लिवर से बचाव के तरीके: (fatty Liver Precuations)

शराब का सेवन कम से कम करें। मोटापे से बचें। कार्ब्स, तली हुई चीजें, वाइट ब्रेड, ज्यादा नमक, रेड मीट के सेवन से बचें। मोनोअनसैचुरेटेड फैट्स, व्हेय प्रोटीन, और ग्रीन टी जैसे खाद्य पदार्थ को डाइट में शामिल करें। हरी सब्जियां, अखरोट, जैतून का तेल, लहसुन, मेवे, फलियां, जामुन और अंगूर का सेवन बढ़ाएं। एक साथ ज्यादा देर एक्सरसाइज न करें। एक्सरसाइज का समय शुरुआत में कम और समय धीरे-धीरे बढ़ाएं। Also Read - पित्त की थैली में पथरी क्यों होती है? डॉक्टर बता रहे हैं कारण, लक्षण, इलाज और बचाव के तरीके