Corona Vaccination: बेहोशी, चक्कर आना, अंधेरा छाना इन 3 कोरोना वैक्सीन के साइड एफेक्ट्स को ना करें नजरअंदाज, बरतें ये सावधानियां

कोरोनावायरस का टीका लगाने के बाद लोगों में कई तरह के साइड एफेक्ट्स नजर आ रहे हैंं, जिसमें बुखार, थकान, शरीर दर्द कॉमन है, लेकिन कुछ रिपोर्ट्स ऐसी भी सामने आ रही हैं, जिसमें लोगों को बेहोशी, चक्कर आना जैसे वैक्सीन के साइड एफेक्ट्स नजर आ रहे हैं।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : June 15, 2021, 8:26 AM

Corona Vaccination: बेहोशी, चक्कर आना, अंधेरा छाना इन 3 कोरोना वैक्सीन के साइड एफेक्ट्स को ना करें नजरअंदाज, बरतें ये सावधानियां photo icon1/5

कोरोना वैक्सीन लेने के बाद नजर आ रहे हैं ये दो साइड एफेक्ट्स

Side-effects of COVID-19 vaccine in Hindi: कोरोनावायरस वैक्सीन (Coronavirus Vaccination) देश में अब तक करोड़ों लोगों को लगाई जा चुकी है और टीकाकरण अभियान लगातार जारी है। वैक्सीन लगाना ही एक मात्रा उपाय है ताकि जल्द से जल्द कोविड-19 महामारी को रोका जा सके, संक्रमित लोगों की हालत गंभीर होने से बचाई जा सके। हालांकि, वैक्सीन लेने के कुछ कॉमन साइड एफेक्ट्स भी लोगों में दिखे हैं, जिसमें बुखार, शरीर में दर्द, जिस जगह इंजेक्शन लगी है, वहां दर्द, थकान लोगों में नजर आ रहा है। कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिन्हें वैक्सीन लेने के बाद कुछ असामान्य वैक्सीन के साइड एफेक्ट नजर आ रहे हैं जैसे बेहोशी और अंधेरा छा जाना (Blackout)। कुछ लोगों में वैक्सीन की संभावित एलर्जिक रिएक्शन भी देखने को मिल रही है। लेकिन, क्या टीका लेने के बाद बेहोश होना (fainting) अधिक चिंता की बात है? यदि हां, तो इस स्थिति में आपको क्या करना चाहिए, जानें यहां (Side-effects of COVID-19 vaccine)....

Corona Vaccination: बेहोशी, चक्कर आना, अंधेरा छाना इन 3 कोरोना वैक्सीन के साइड एफेक्ट्स को ना करें नजरअंदाज, बरतें ये सावधानियां photo icon2/5

वैक्सीन लेने के बाद बेहोशी और चक्कर आना

अधिकतर लोगों में कोरोना वैक्सीन लेने के बाद इंफ्लेमेटरी लक्षण जैसे सिरदर्द, शरीर में दर्द, बुखार नजर आ रहे हैं, लेकिन कुछ लोगों को टीका लेने के बाद आंखों के आगे अंधेरा छाना (Blackout is Side-effects of COVID-19 vaccine), बेहोशी (fainting blackout is Side-effects of Corona vaccine), चक्कर आने की समस्या भी देखी गई है। हालांकि, कई रिपोर्ट्स में कोविड-19 वैक्सीन के ये साइड एफेक्ट्स अभी बहुत कम ही नजर आए हैं। ये कुछ ऐसे टीके के साइड एफेक्ट्स हैं, जो दुनिया भर में इस्तेमाल किए जाने वाले सभी वैक्सीन को लेने के बाद दिखते हैं।  Also Read - हीटवेव में सांस लेने में दिक्कत क्यों होती है? डॉक्टर से जानें सांस फूलने लगे तो क्या करें

Corona Vaccination: बेहोशी, चक्कर आना, अंधेरा छाना इन 3 कोरोना वैक्सीन के साइड एफेक्ट्स को ना करें नजरअंदाज, बरतें ये सावधानियां photo icon3/5

वैक्सीन लेने के बाद बेहोशी, चक्कर आना उतना कॉमन नहीं

बेशक, कोरोना वैक्सीन लेने के बाद बेहोश होना, चक्कर आना (Fainting And Dizziness Common Side-Effects Of Vaccination) उतना अधिक लोगों में नहीं देखा गया है, लेकिन यह एक चिंता की बात है। एक्सपर्ट्स अभी इस बात का पता लगाने में जुटे हैं कि क्या वाकई किसी भी वैक्सीन के साइड एफेक्ट्स में इस तरह की कोई परेशानी नजर आती है और आती भी है, तो कारण क्या है। कुछ एक्सपर्ट्स का ये भी कहना है कि वैक्सीन लगाने के बाद दर्द या एंग्जायटी के कारण भी बेहोशी आ सकती है। कुछ लोग वैक्सीन लेने के बाद बहुत ज्यादा चिंता, स्ट्रेस में आ जाते हैं कि कहीं उन्हें कुछ हो ना जाए, इस कारण से भी बेहोश होने की संभावना बढ़ जाती है। कुछ लोग टीका लगवाने के डर में बेहोश हो सकते हैं। वे हल्का महसूस कर सकते हैं, पसीना आ सकता है या फिर त्वचा चिपचिपी हो सकती है।

Corona Vaccination: बेहोशी, चक्कर आना, अंधेरा छाना इन 3 कोरोना वैक्सीन के साइड एफेक्ट्स को ना करें नजरअंदाज, बरतें ये सावधानियां photo icon4/5

ये साइड एफेक्ट्स कब आते हैं नजर

वैक्सीन लेने के कुछ ही घंटों के बाद कुछ कॉमन साइड एफेक्ट्स लोगों में नजर आने लगते हैं, जो 3-4 दिनों तक रह सकता है और खुद ब खुद ठीक हो जाते हैं। हालांकि, कुछ मामलों में अचानक ब्लड प्रेशर में गिरावट या बेहोशी, होश खोने का कारण बनता है, जो टीका लेने के 30 मिनट के अंदर ही नजर आ सकता है। हालांकि, बेहोशी के लक्षण किशोरों में जो एक्यूट डेफिसिएंसीज, स्ट्रेस, एंग्जायटी से ग्रस्त हैं, उनमें अधिक देखा जा सकता है। जिन लोगों को बेहोशी की समस्या पहले से ही है, उनमें भी वैक्सीन लेने के बाद ऐसा देखा जा सकता है।  Also Read - क्या थायराइड की दवा ज्यादा लेने से ट्रेमर आते हैं? वीडियो में डॉक्टर जानें दवा की कितनी डोज है सेफ

Corona Vaccination: बेहोशी, चक्कर आना, अंधेरा छाना इन 3 कोरोना वैक्सीन के साइड एफेक्ट्स को ना करें नजरअंदाज, बरतें ये सावधानियां photo icon5/5

बेहोशी, अंधेरा छाना जैसे वैक्सीन के साइड एफेक्ट्स होने पर क्या करें

जो लोग वैक्सीन लेने के बाद बेहोश होते हैं या चक्कर आने जैसा महसूस करते हैं, वे कई बार खुद ही ठीक हो जाते हैं। बावजूद इसके आप अपने डॉक्टर से संपर्क में बने रहें ताकि कोई गंभीर लक्षण ना नजर आए। यही वजह है कि इंजेक्शन लगने के 30 मिनट तक ऑब्जर्वेशन रूम में रहने के लिए बोला जाता है। वैक्सीन लगने के बाद पानी पिएं। घर आकर आराम करें। एंग्जायटी, स्ट्रेस की समस्या है, तो वैक्सीनेशन के पहले ही इन्हें कंट्रोल करने के उपाय करें। वैक्सीन लेने से लगता है डर, सोच रहे हैं कि साइड एफेक्ट्स ना हो जाए, तो इस डर को दूर करने के लिए रात में अच्छी नींद लें। हेल्दी और संतुलित डाइट लें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source