Advertisement

गाजर खाने से बढ़ती है आंखों की रोशनी? जानें आंखों से जुड़े कुछ मिथक, जिन्हें लोग सच मान लेते हैं

आंखों की रोशनी कम होने से नहीं रोकी जा सकती है। यह बिल्कुल गलत धारणा है।

Written By Anshumala
Updated : March 28, 2019 8:41 PM IST

eyes health myths 1

आंखें हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। ये नहीं होंगी तो आप इस खूबसूरत दुनिया को नहीं देख पाएंगे। ऐसे में इसकी प्रॉपर देखभाल बेहद जरूरी है। आंखों का स्वास्थ्य बहुत सी चीजों पर निर्भर करता है लेकिन आंखों के स्वास्थ्य को लेकर बहुत सारे मिथक प्रचलित हैं, जिन्हें कुछ लोग सच मान लेते हैं। हकीकत में ऐसा होता नहीं। ऐसे में इन मिथकों पर भरोसा करना बंद कर देना चाहिए और हेल्दी आदतें अपनाएं ताकि आपकी आंखों की रोशनी बढ़े और ये लंबी उम्र तक हेल्दी बनी रहें। जानें, आंखों के स्वास्थ्य को लेकर प्रचलित मिथक क्या हैं-

eyes health myths 2

आंखों की रोशनी कम होने से नहीं रोकी जा सकती- यह बिल्कुल गलत धारणा है। ऐसा नहीं होता कि आंखों की रोशनी कम होने से नहीं रोकी जा सकती है। अगर आप स्मोकिंग नहीं करते हैं, हेल्दी डाइट का सेवन करते हैं और आंखों की सेहत का ख्याल रखते हैं तो आप आंखों को कमजोर होने से बचा सकते हैं।

eyes health myths 3

गाजर खाने से बनी रहती है आंखों की रोशनी- गाजर का सेवन आंखों के लिए लाभकारी होता है, यह सही बात है, क्योंकि इसमें मौजूद बीटा-कैरोटीन आंखों के लिए हेल्दी होता है। आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए सिर्फ गाजर ही बनीं बल्कि पालक, केल और शिमला मिर्च भी फायदेमंद होती है, क्योंकि उनमें भी गाजर की तरह बीटा-कैरोटीन पाए जाते हैं। आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए कई तरह के वैकल्पिक खाद्य पदार्थ मौजूद हैं। आप डायटिशियन से मिलकर आंखों के लिए सुपरफूड्स के बारे में जानकारी ले सकते हैं।

Advertisement

eyes health myths 4

रोशनी कम हुए बिना आंखों की जांच करवानी जरूरी नहीं- अगर आपकी आंखों की रोशनी कम नहीं होती है तो यह जरूरी नहीं कि आप आंखों की जांच करवाएं। यह एक मिथक है। अगर आपका विजन सही है, तो भी आपको साल में एक बार आंखों की जांच जरूर करवानी चाहिए।

eyes health myths 5

कंप्यूटर के सामने बैठने से आंखें कमजोर होती हैं- घंटों काम करने से आंखें कमजोर हों ऐसा जरूरी नहीं होता है। आंखों के कमजोर होने का कारण आंखों पर तनाव और आंखों की थकान होती है, इसलिए घंटों कंप्यूटर के आगे काम ना करने से विजन प्रभावित नहीं होता है। आपको काम करना भी पड़ता है, तो बीच-बीच में ब्रेक लें। आंखों को पानी से साफ करते रहें। आंखों की एक्सरसाइज करें जैसे पलकें झपकाते रहें।