Eyes-are-precious
आंखें कुदरत का अनमोल तोहफा है। अनहेल्दी लाइफ स्टाइल, कैमिकल और प्रदूषण के चलते ये खराब न हों, इसके लिए जरूरी है कि अपनी आंखों का बहुत ख्याल रखा जाए। आंखों का ख्याल रखने के लिए आजमा सकते हैं कुछ टिप्स-
आंखें कुदरत का अनमोल तोहफा है। अनहेल्दी लाइफ स्टाइल, कैमिकल और प्रदूषण के चलते ये खराब न हों, इसके लिए जरूरी है कि अपनी आंखों का बहुत ख्याल रखा जाए। आंखों का ख्याल रखने के लिए आजमा सकते हैं कुछ टिप्स-
सप्ताह में एक या दो बार आंखों को आई लोशन, त्रिफला या गुलाबजल से साफ कीजिए। इनसे आंखों में पड़ी धूल-मिट्टी व कीटाणु तो साफ होंगे ही, साथ ही आंखों की चमक भी बढ़ेगी।
सुबह के समय हरी घास पर नंगे पांव चलने व हरियाली देखने से भी आंखों को बहुत आराम पहुंचता है। खूबसूरत आंखों के लिए धूप में जाते समय चश्मा जरूर पहन लें और हो सके तो छतरी का भी प्रयोग करें।
टी.वी. बहुत देर तक नहीं देखें और हमेशा दूर से बैठ कर ही देखें। यदि कंप्यूटर पर कार्य करते हैं, तो एंटी ग्लैयर चश्मे का प्रयोग जरूर कीजिए।
देर रात तक जागने और सुबह देर तक सोते रहने का भी आंखों पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इसलिए समय पर सोएं और 6-8 घंटे की नींद जरूर लें।
खूबसूरत आंखों को बनाए रखने के लिए लगातार काम न करें। बीच-बीच में आंखों को बंद करके उन पर दोनों हाथों की हथेलियां रखकर कुछ मिनट तक विश्राम देते रहें।
खीरे को कद्दूकस कर आखों पर रखें एवं आराम से लेट जाएं। कुछ ही देर में आंखों की थकान कम महसूस होगी। कच्चे आलू के रस में रुई भिगोकर लगाने से आंखों के नीचे का कालापन दूर हो जाता है।