Kidney Stones Tips 1
किडनी की पथरी की समस्या काफी दर्दभरी होती है। हालांकि छोटी पथरी शरीर से काफी आसानी से निकल जाती है लेकिन बड़ी पथरियां जब मूत्रमार्ग से निकलती हैं, तो बहुत दर्द महसूस होता है। जिन लोगों को पथरी होती है, उनमें से आधे से ज़्यादा लोगों को इसके ठीक होने के बाद दोबारा होने का खतरा रहता है। डॉक्टर अविनाश इग्नाटियस, सीनियर कंसल्टेंट नेफ्रोलॉजिस्ट ऐसे टिप्स बता रहे हैं जिनसे फिर से किडनी की पथरी होने से बचाव होगा।