hamburger icon
A
Read in English

दिल है कमज़ोर तो अपनाएं ये 5 एक्सपर्ट हेल्थ टिप्स!

फ़िजियोथेरपिस्ट डॉ. पुनित रेहानी (दिल्ली) ने दिल की बीमारियों के बीच खुद को हेल्दी रखने के लिए कुछ खास टिप्स दीं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : September 29, 2018, 3:24 PM

दिल है कमज़ोर तो अपनाएं ये 5 एक्सपर्ट हेल्थ टिप्स! photo icon1/6

Healthy-heart Tips

दिल की बीमारियां आपकी रोज़मर्रा की ज़िंदगी पर बहुत ज़्यादा प्रभाव डाल सकती है। हालांकि इन बीमारियों के बाद भी मरीज़ एक साधारण ज़िंदगी जी सकता है लेकिन अपने दिल को हेल्दी रखने के लिए आपको कुछ बातों का खास ख़्याल भी रखना होता है। फ़िजियोथेरपिस्ट डॉ. पुनित रेहानी (दिल्ली) ने दिल की बीमारियों के बीच खुद को हेल्दी रखने के लिए कुछ खास टिप्स दीं। आप इन टिप्स को कर सकते हैं फॉलो और पा सकते हैं एक हेल्दी लाइफस्टाइल।

दिल है कमज़ोर तो अपनाएं ये 5 एक्सपर्ट हेल्थ टिप्स! photo icon2/6

Heart Therepy

हेल्दी हार्ट थेरेपी अपनाएं- अब ऐसी बहुत-सी थेरेपीज़ इस्तेमाल की जाती हैं जिनकी मदद से दिल की बीमारियों से पीड़ित लोगों को एक अच्छी और हेल्दी ज़िंदगी दी जाती है और दिल को हुए नुकसान को भी रिकवर करने की कोशिश की जाती है। वेट शिफ़्टिंग एक्टिविटिज़, प्रॉपरीओसेप्टिव न्यूरोमस्कूयलर फैसिलिटेशन टेक्निक, मिरर थेरेपी, मोटर इमेजरी, कॉन्स्ट्रेन्ड इंड्यूस्ड मूवमेंट थेरेपी जैसी थेरेपीज़ आपको फिट रहने में मदद कर सकती हैं।  Also Read - क्या आपका पार्टनर मैन्यूपुलेटिव है और विक्टिम कार्ड खेलता है? एक्सपर्ट से जानें ऐसा होने पर क्या करें

दिल है कमज़ोर तो अपनाएं ये 5 एक्सपर्ट हेल्थ टिप्स! photo icon3/6

Healthy Diet Heart Health

डायट का रखें हेल्दी–क्या आप जानते हैं कि एक हेल्दी डायट स्ट्रोक और उससे जुड़ी परेशानियों से आपको बचाती है। इसलिए अपने भोजन में ढेर सारे फल, सब्ज़ियां, नट्स और ड्राईफ्र्टूस्, फ्लैकसीड और एवोकाडो शामिल करें। रोज 1 कटोरी अंगूर दिल को सेहतमंद रखने के लिए ज़रूर खाएं। इसी तरह ऑलिव ऑयल जैसे तेलों से मिलनेवाले हेल्दी फैट भी आपके दिल की सेहत बनाने का काम करते हैं। एग व्हाइट, स्किम्ड मिल्क, लो-फैट चीज़ और सादा दही जैसी चीजें भी आपके दिल के लिए बहुत अच्छी है। ओमेगा-3 फैटी एसिड्स से भरपूर ये चीजें आपके दिल के लिए बेहतरीन और बिल्कुल सही हैं। लेकिन हेल्दी खाना खाने के अलावा यह भी ज़रूरी हो जाता है कि आप अपने भोजन में नमक की मात्रा कम करते रहें।

दिल है कमज़ोर तो अपनाएं ये 5 एक्सपर्ट हेल्थ टिप्स! photo icon4/6

Exercise And Heart Health

एक्सरसाइज की अहमियत समझें– एक्सरसाइज आपके दिल के लिए बहुत फायदेमंद होती है। नियमित कसरत आपके दिल को बेहतर तरीके से काम करने में सहायता करती है। यह न केवल आपके मसल्स को मज़बूत बनाती है बल्कि तनाव को दूर करने का काम करती है। इन सभी चीजों का असर आपके दिल पर भी पड़ता है और आपका दिल सही तरीके से काम कर पाता है। लेकिन किसी भी तरह की एक्सरसाइज़ शुरु करने से पहले अपने डॉक्टर से ज़रूर बात करें। Also Read - 6 सालों तक एलोपैथी के इलाज से भी मां नहीं बन पाई श्रद्धा, फिर आयुर्वेद की मदद से दिया जुड़वा बच्चों को जन्म

दिल है कमज़ोर तो अपनाएं ये 5 एक्सपर्ट हेल्थ टिप्स! photo icon5/6

Losing-belly Heart Health

वेट लॉस है मददगार- ज़्यादा वजन आपके दिल पर भी असर डालता है। अतिरिक्त फैट से आर्थरोक्लरोसिस यानि रक्तवाहिनी में रूकावट और ब्लॉकेज जैसी बीमारियां हो सकती हैं। इसलिए दिल की बीमारी होने पर वेट लॉस काफी मददगार साबित होता है।

दिल है कमज़ोर तो अपनाएं ये 5 एक्सपर्ट हेल्थ टिप्स! photo icon6/6

Smoking And Heart Health

स्मोकिंग और अल्कोहल से रहें दूर - धूम्रपान आपके पूरे शरीर के लिए ख़तरनाक है और आपके दिल के लिए बहुत अधिक नुकसानदायक भी। यह न केवल आपके शरीर में ब्लॉकेज बनाता है साथ ही यह ब्लड सर्कुलेशन को कम करके आपके दिल की मांसपेशियों को कमज़ोर बनाता है और ब्लड प्रेशर की समस्या का कारण बनता है। इसी तरह अल्कोहल से आपका ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है और इससे बहुत अधिक प्लाक बनता है। यही नहीं अल्कोहल से वजन भी बढ़ता है। Also Read - रात में ज्यादा पसीना आना किन स्वास्थ्य समस्याओं से जुड़ा हो सकता है?