क्या एनिमिया और थैलेसीमिया एक ही हैं?
थैलेसीमिया ब्लड से जुड़ा हुआ एक डिसॉर्डर है। यह एनिमिया का ही एक गम्भीर प्रकार है लेकिन यह साधारण एनिमिया से अलग है। इन दोनों ही बीमारियों के बारे में लोग अक्सर उलझन में रहते हैं लेकिन, थैलेसीमिया और साधारण एनिमिया एक-दूसरे से बहुत अलग हैं। बता दें कि शरीर में रक्त की कमी हो जाने के बाद मरीज कमजोरी, थकान और अन्य तरह की समस्याएं महसूस करता है। इलाज की कमी के चलते दोनों ही बीमारियां जानलेवा भी साबित हो सकती हैं। आइए डॉक्टरों की मदद से इन दोनों बीमारियों में अंतर को समझें।
