रात में बार-बार प्यास लगने के कारण
कुछ लोगों को रात में सोते समय बार-बार प्यास लगती है और गला सूखने लगता है। इसके कारण उनकी नींद डिस्टर्ब हो जाती है। अक्सर लोग इसे साधारण समझकर इग्नोर कर देते हैं। लेकिन इसके पीछे कई गंभीर कारण भी हो सकते हैं। अगर आपको भी रात में बार-बार प्यास लगती है, तो इसे नजरअंदाज न करें। यह कुछ बीमारियों का संकेत भी हो सकता है। आइए, जानते हैं रात में बार-बार प्यास लगने के कारणों के बारे में (Reasons Of Excessive Thirst At Night) -
