तनाव से छुटकारा पाने के ये हैं 4 सबसे आसान और असरदार उपाय

इन आसान से उपायों को अपनाकर आप तनाव से छुटकारा पा सकती हैं।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : January 7, 2019, 5:55 PM

तनाव से छुटकारा पाने के ये हैं 4 सबसे आसान और असरदार उपाय photo icon1/5

Ways To Get Rid Of Stress 1

आप उदास हैं या तनाव में हैं यह आपके चेहरे से ही पढ़ा जा सकता है। तनाव का मन की भावनाओं पर गहरा असर पड़ता है। ऐसी स्थिति में आप खुद को असहाय महसूस करने लगते हैं। जिससे आपकी कार्यक्षमता भी प्रभावित होती है। तनाव को कम करने के लिए आप ऐसी आदतें चुने जो उचित हो। इसके लिए जरूरी है कि आप अपना ध्यान कहीं और लगाएं। कुछ ऐसा करें जिससे ना केवल आपको अच्छा लगे बल्कि जिसे करने से आपकी चिंताएं भी ख़त्म हो जाएं। यहां कुछ ऐसे उपाय बता रहे हैं जिन्हें अपना कर आप तनाव से छुटकारा पा सकती हैं।

तनाव से छुटकारा पाने के ये हैं 4 सबसे आसान और असरदार उपाय photo icon2/5

Ways To Get Rid Of Stress 2

मसाज- केला, पपीता, संतरा या कोई और फल, आप जो चाहें उस फल का पेस्ट बनाकर अपने चेहरे पर मसाज करें। 10 मिनिट के लिए इसे चेहरे पर ऐसे ही लगा रहने दें। उसके बाद आप गुनगुने पानी के साथ चेहरे को धो लें। फिर देखें, आपके चेहरे पर आएगा एक अद्भुत निखार और जीवन में छाएगी खुशियों की बहार। Also Read - 40 की उम्र के बाद पुरुषों में कौन से कैंसर होने का खतरा ज्यादा बढ़ जाता है?

तनाव से छुटकारा पाने के ये हैं 4 सबसे आसान और असरदार उपाय photo icon3/5

Ways To Get Rid Of Stress 3

मैनीक्योर- यह आपको तनाव मुक्त रखने का एक अच्छा उपाय है। इससे आपका ध्यान बटेगा। आप अपने अच्छे पलों को याद करते हुए अपने हाथों को मैनीक्योर करें। थोड़ी देर बाद आपको अपना हाथ सुदंर और दमकता हुआ नजर आने लगेगा।

तनाव से छुटकारा पाने के ये हैं 4 सबसे आसान और असरदार उपाय photo icon4/5

Ways To Get Rid Of Stress 4

तैयार हों- किसने कहा कि आप तभी तैयार हो सकती हैं, जब आपको किसी पार्टी, शादी या डेट पर जाना हो। आप जब भी चाहें खुद को सुंदर दिखाने के लिए सज-संवर सकती हैं। उठाइए अपना मेकअप बॉक्स और नए शेड की लिपस्टिक और लाइनर के साथ मैचिंग कपड़ों का चुनाव करके तैयार हो जाएं। अपनी लाइफ को खूब एंजॉय करें। तनाव महसूस करने पर हमेशा ऐसा ही करें ताकि आपकी मुस्कान हमेशा यूं ही बने रहे। Also Read - अपने दिमाग को शांत करके काम में फोकस कैसे करें? साइकोलॉजिस्ट ने बताई 5 असरदार ट्रिक्स

तनाव से छुटकारा पाने के ये हैं 4 सबसे आसान और असरदार उपाय photo icon5/5

Ways To Get Rid Of Stress 5

मुस्कुराएं- कभी किसी विवाद को बढ़ाना नहीं चाहिए। अपने ईगो को शांत कर हंसते हुए ही तनाव को दूर भगाया जा सकता है। अगर आपका किसी से कोई विवाद हुआ है तो उससे बात करके सारे विवादों को खत्म किया जा सकता है। दोनों के बीच जो गलतफहमियां हैं, उन्हें बातचीत से सुलझाने की कोशिश करें। इससे आप दोनों ही अच्छा फील करेंगे। खुश रहिए क्योंकि खुश रहने से खूबसूरती बरकरार रहती है। खुश रहने से जीवन की कठिन से कठिन समस्या असानी से हल हो जाती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source