डेंगू से जल्दी ठीक होने के 10 आसान तरीके

क्या आपको डेंगू हुआ है और समझ नहीं पा रहे हैं क्या करें?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated: January 5, 2017, 8:47 AM

डेंगू से जल्दी ठीक होने के 10 आसान तरीके photo icon1/10

Eating Fruit

डेंगू होने पर वैसे तो कुछ खाने को मन नहीं करता लेकिन दिन की शुरूआत ताजे फल खाने से करें, जूस से नहीं। इससे आपको दिन भर के लिए भरपूर एनर्जी मिलती है।

डेंगू से जल्दी ठीक होने के 10 आसान तरीके photo icon2/10

Idli In Hindi

आसानी से हजम होने वाला खाना- ब्रेकफास्ट में इडली, पोहा या उपमा जैसे फूड खाये जो जल्दी से हजम हो जाते हैं और पौष्टिक भी होते हैं। डेंगू के चंगुल से बाहर निकलने के लिए ब्लड में प्लेटलेट की मात्रा का बढ़ना ज़रूरी होता है। Also Read - कोविड के बाद युवाओं में बढ़े हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी के मामले, डॉक्टर ने बताया क्यों हो रहा है ऐसा

डेंगू से जल्दी ठीक होने के 10 आसान तरीके photo icon3/10

Medication In Hindi

दवाई लेना न भूलें- अगर आप जल्दी ठीक होना चाहते हैं तो आपको अच्छा लगे या न लगे दवाई समय पर लेना न भूलें। दवा लेने के पहले एक्सपाइरी डेट देख लें और डॉक्टर द्वारा बताये गए दवाई ही लें।

डेंगू से जल्दी ठीक होने के 10 आसान तरीके photo icon4/10

Eating Balanced Diet

बार-बार लेकिन कम खायें- बीमार होने पर खाने का मन नहीं करता है इसलिए बार-बार कम मात्रा में खाने से पेट भी भर जाता है और आप जल्दी ठीक भी हो पाते हैं। लेकिन याद रहे कि खाना हमेशा हेल्दी होना चाहिए। Also Read - अगर समय पर कंट्रोल नहीं किया तो मोटापा भी कैंसर से कम नहीं, एक्सपर्ट्स से किया सावधान

डेंगू से जल्दी ठीक होने के 10 आसान तरीके photo icon5/10

Drinking-water In Hindi

पानी पीना है ज़रूरी- कहा जाता है जितना पानी पियेंगे उतनी जल्दी शरीर से विषाक्त पदार्थ निकल जायेंगे आप स्वस्थ हो जायेंगे। इसलिए नारियल पानी, घर में बना फलों का जूस लेते रहे ताकि डिहाइड्रेशन न हो।

डेंगू से जल्दी ठीक होने के 10 आसान तरीके photo icon6/10

Junk-food-avoid In Hindi

जंक फूड से रहे दूर- डेंगू से बीमार होने के कारण सादा खाना खाकर लोग बोर हो जाते हैं और स्पाइसी या जंक फूड खाने के विचार मन में आने लगता है। लेकिन ऐसा न करें क्योंकि इस वक्त आपका इम्युनिटी लेवल लो होता है जो ठीक होने के गति में बाधा उत्पन्न कर सकता है। इसलिए बोरियत दूर करने के लिए ड्राई फ्रूट खा सकते हैं।  Also Read - इमरजेंसी के दौरान एंबुलेंस आने से पहले मरीज की जान कैसे बचाएं? इमरजेंसी एक्सपर्ट्स ने बताए तरीके

डेंगू से जल्दी ठीक होने के 10 आसान तरीके photo icon7/10

Dinner-at-8-pm In Hindi

8 बजे के पहले रात का खाना खायें- रात को जल्दी खाना खाकर दवा आदि लेने के दो घंटे बाद सोने से खाना हजम भी हो जाता है और कोई पेट संबंधी समस्या भी नही होती है।

डेंगू से जल्दी ठीक होने के 10 आसान तरीके photo icon8/10

Healthy Vegetable-soup In Hindi

हेल्दी खाना खायें- इस वक्त तरह-तरह की दवाईयाँ लेने से लोगों को कब्ज़ की समस्या हो जाती है इसलिए इस तरह के तकलीफ को दूर करने के लिए फाइबर से भरा खाना, सूप या कंजी अपने डायट में शामिल कर सकते हैं। Also Read - महिलाओं में पित्त की पथरी का खतरा ज्यादा क्यों होता है? जानें, कारण और लक्षण और इलाज

डेंगू से जल्दी ठीक होने के 10 आसान तरीके photo icon9/10

Sleep-sufficient

भरपूर सोयें और आराम करें- इस बीमारी के कारण शरीर बहुत कमजोर रहता है, इसलिए जितना हो सके आराम करें और काम या व्यायाम करने से बचें। सही समय पर दवा और आराम दोनों ज़रूरी होता है।

डेंगू से जल्दी ठीक होने के 10 आसान तरीके photo icon10/10

Follow-up In Hindi

डॉक्टर से फिर से मिलना न भूलें- एक बार दवाई खत्म हो जाने के डॉक्टर से ज़रूर मिलें ताकि उनकी सलाह हो तो एक बार फिर से खून की जाँच करवा लें और उनके सलाह के अनुसार अपने लाइफ स्टाइल में बदलाव लायें।  Also Read - पीरियड्स में बार-बार वजाइनल इन्फेक्शन? ये हाइजीन मिस्टेक्स हो सकती हैं वजह

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source