Advertisement

मानसून में ब्लड शुगर बढ़ने से कैसे रोकें? रोज करें ये 5 काम, डायबिटीज रहेगी अंडर कंट्रोल

बदलते मौसम में डायबिटीज जैसी बीमारियों के मरीजों को अपना खास ध्यान रखना चाहिए। क्योंकि, तापमान बदलने के साथ ही डायबिटीज के लक्षण ट्रिगर हो सकते हैं और ब्लड शुगर लेवल अनियंत्रित हो सकता है।

Written By Sadhna Tiwari
Updated : August 22, 2025 9:32 PM IST

मानसून में ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रखने के उपाय

सीजन चेंज होने और तापमान में बदलाव होने के साथ ही कुछ बीमारियों का रिस्क बढ़ जाता है। वहीं, कुछ पुरानी बीमारियों के से जुड़ी कॉम्प्लिकेशन्स और लक्षण भी गम्भीर हो सकते हैं। डायबिटीज एक ऐसी ही बीमारी है जो मौसम में होनेवाले बदलाव और तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण प्रभावित हो सकता है। अक्सर देखा जाता है कि मानसून के सीजन में डायबिटीज के मरीजों को कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। वहीं, ब्लड शुगर लेवल भी नियंत्रण में रख पाना मुश्किल हो जाता है जिससे डायबिटीज मैनेजमेंट में लोगों को दिक्कतें आ सकती हैं। ऐसे में ब्लड शुगर लेवल को बढ़ने से रोकने और डायबिटीज को आसानी से मैनेज करने के लिए डायबिटिक्स ये सिम्पल-से काम कर सकते हैं।

एक्टिव रहें

एक्सरसाइज ना करनें, देर तक बैठे रहने और फिजिकली एक्टिव ना रहने जैसे कारणों से लोगों का ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ सकता है जिससे डायबिटीज मैनेजमेंट में मुश्किल आ सकती है। ब्लड शुगर लेवल को अंडर कंट्रोल रहने के लिए रोजाना 20-30 मिनट की हल्की-फुल्की कसरत करें और फिजिकली एक्टिव रहें।

स्ट्रेस मैनेज करें

अगर आप बहुत अधिक स्ट्रेस लेते हैं तो इससे आपका ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। इसीलिए, स्ट्रेस लेवल को कंट्रोल में रखें।

Advertisement

हाइड्रेटेड रहें

डायबिटीज के मरीजों को हाइडेशन का पूरा ध्यान रखना चाहिए। रोजाना 8-10 गिलास पानी जरूर पिएं। यह शरीर को क्लीन करने और ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में मदद कर सकता है।

हाई-फाइबर फूड्स खाएं

रोजाना अपनी डाइट में हेल्दी फल-सब्जियों के अलावा अदरक, जीरा और मेथी जैसी हर्ब्स और साबुत अनाज शामिल करें। ये चीजें शुगर लेवल और शरीर का मेटाबॉलिज्म कंट्रोल करती हैं।

शुगर लेवल पर रखें नजर

अपना ब्लड शुगर लेवल नियमित चेक करें और असामान्य तरीके से ब्लड शुगर लेवल बढ़ने या घटने पर अपने डॉक्टर से सम्पर्क करें। Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशन उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरू की जानी चाहिए।