Endometrial Cancer
गर्भाशय के अंदरुनी हिस्से के पहले सतह में होने वाले कैंसर को एंडोमेट्रियल कैंसर (Endometrial cancer) कहा जाता है। इसमें गर्भाशय की आंतरिक परतों की कोशिकाएं अनियमित रूप से बढ़ने लगती हैं और फिर ये शरीर के अन्य हिस्सों में भी फैलने लगती हैं। मोटापा, हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज जैसी बीमारियों के होने पर गर्भाशय में कैंसर होने की संभावना काफी बढ़ जाती है। आज हम आपको इस कैंसर के कुछ प्रमुख लक्षणों के बारे में बता रहे हैं।