इन 4 संकेतों को हल्के में न लें, हो सकते हैं इस गंभीर बीमारी के लक्षण

Written by Editorial Team | Published : October 18, 2018 3:34 PM IST

1/5

Heart Attack

अब वो जमाना गया जब बीमारी उम्रदराज लोगों को होती थी। आज की जीवनशैली में बीमारी किसी भी उम्र में यानी बच्चे, जवान से लेकर बुजुर्गों तक किसी को भी, कभी भी अपनी चपेट में ले सकती है। हार्ट अटैक जैसी गंभीर बीमारी भी किसी को कभी भी हो सकती है, लेकिन अक्सर लोग इसके लक्षणों को नजरअंदाज कर देते हैं, क्योंकि अधिकांश मामलों में इसके शुरुआती लक्षण इतने सामान्य होते हैं कि लोग समझ ही नहीं पाते कि ये हार्ट अटैक जैसी गंभीर बीमारी का सिग्नल हो सकते है।

2/5

Chest-pain

छाती में बेचैनी महसूस होना - यदि आपकी आर्टरी ब्लॉक है या फिर हार्ट अटैक है तो आपको छाती में दबाव महसूस होगा और दर्द के साथ ही खिंचाव महसूस होगा। Also Read - रमजान में रोज सुबह 15 से 20 मिनट करें ये हल्की एक्सरसाइज, दिनभर रहेंगे फुर्तीले और नहीं आएगा आलस

3/5

Abdominal-pain

मतली, हार्टबर्न व पेट में दर्द होना - दिल संबंधी कोई भी गंभीर समस्या होने से पहले कुछ लोगों को मितली आती है, सीने में जलन होती है, पेट में दर्द होता होता या फिर पाचन संबंधी दिक्कतें आने लगती हैं।

4/5

Pain In Hand

हाथ में दर्द होना - कई बार दिल के रोगी को छाती और बाएं कंधे में दर्द की शिकायत होने लगती है। ये दर्द धीरे-धीरे हाथों की तरफ नीचे की ओर जाने लगता है। इसे केवल हाथ व कंधे का दर्द समझने की गलती कतई न करें। Also Read - प्रेग्नेंसी में देर रात तक सोना हो सकता है नुकसानदायक, जानें कब और कैसे सोने से मिलेगा फायदा

5/5

Cough Problems

कई दिनों तक कफ होना - यदि आपको काफी दिनों से खांसी-जुकाम हो रहा है और थूक सफेद या गुलाबी रंग का आ रहा है तो ये हार्ट फेल का एक लक्षण है। ऐसा होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।