hamburger icon
A
Read in English

जानलेवा भी हो सकता है ब्लड प्रेशर लेवल का अचानक कम हो जाना, लो BP से बचने के लिए करें ये 5 काम

Low Blood Pressure Mein Kya Kare-हाई ब्लड प्रेशर ही नहीं बल्कि लो ब्लड प्रेशर लेवल भी एक गम्भीर समस्या है। गर्मियों में ब्लड प्रेशर लेवल कम होने से मरीजों की स्थिति बिगड़ सकती है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated: May 17, 2025, 3:50 PM

जानलेवा भी हो सकता है ब्लड प्रेशर लेवल का अचानक कम हो जाना, लो BP से बचने के लिए करें ये 5 काम photo icon1/6

गर्मियों में Low बीपी लेवल है गम्भीर समस्या

Low BP Causes In Summers: गर्मियों के मौसम में ब्लड प्रेशर के मरीजों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। गर्मी और बढ़ते तापमान के कारण लो ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है। यह एक गम्भीर स्थिति है जो जानलेवा भी साबित हो सकती है। ब्लड प्रेशर लेवल कम हो जाने पर मरीजों को तुरंत मेडिकल सपोर्ट की जरूरत पड़ती है और यह मदद ना मिल पाने के कारण लोगों की जान भी जा सकती है। ऐसे में बीपी पेशेंट्स को गर्मियों में अपना ध्यान रखना चाहिए और ब्लड प्रेशर लेवल को गिरने से रोकने के लिए कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए। यहां पढ़ें कुछ ऐसी ही टिप्स जो आपका बीपी लेवल बहुत कम होने से बचाती हैं।

जानलेवा भी हो सकता है ब्लड प्रेशर लेवल का अचानक कम हो जाना, लो BP से बचने के लिए करें ये 5 काम photo icon2/6

लो बीपी के लक्षण क्या हैं?

जब रक्तचाप का स्तर कम हो जाए या बीपी लेवल कम हो जाता है तो ऐसे में मरीज को बेहोशी और कमजोरी महसूस हो सकती है। इसी तरह बहुत अधिक थकान महसूस होना, तेज प्यास लगना, हाथ-पैर कांपना और हार्टबीट में बदलाव आने जैसी समस्याएं भी लो ब्लड प्रेशर का लक्षण होती हैं।  Also Read - लो बीपी को नॉर्मल कैसे करें? ये 5 टिप्स आएंगे बहुत काम

जानलेवा भी हो सकता है ब्लड प्रेशर लेवल का अचानक कम हो जाना, लो BP से बचने के लिए करें ये 5 काम photo icon3/6

गर्मियों में क्यों हो जाता है बीपी लो

गर्मी के दिनों में शरीर में पानी की कमी होने, ग्लूकोज का स्तर कम होने, स्ट्रेस और न्यूट्रिशन्स कम हो जाने की स्थिति में ब्लड प्रेशर लेवल भी कम होने का खतरा बढ़ जाता है।

जानलेवा भी हो सकता है ब्लड प्रेशर लेवल का अचानक कम हो जाना, लो BP से बचने के लिए करें ये 5 काम photo icon4/6

जब ब्लड प्रेशर लेवल कम हो जाए...

गर्मियों में अगर आपको कमजोरी, चक्कर या हाथों-पैरों में कमजोरी या कंपकंपी जैसे लक्षण दिखें तो तुरंत अपना बीपी लेवल चेक करें और अपने डॉक्टर से बात करेँ।  Also Read - ब्लड प्रेशर कितना होना चाहिए? ज्यादा या कम बीपी कब बनता है खतरा

जानलेवा भी हो सकता है ब्लड प्रेशर लेवल का अचानक कम हो जाना, लो BP से बचने के लिए करें ये 5 काम photo icon5/6

स्ट्रेस कंट्रोल करें

ब्लड प्रेशर लो होने का एक बड़ा कारण खराब मेंटल हेल्थ और तनाव भी है। इसीलिए, खुद की मेंटल हेल्थ को नजरअंदाज ना करें। स्ट्रेस को कंट्रोल करने के लिए नियमित एक्सरसाइज करें, अपनी नींद पूरी करें और योग-मेडिटेशन के अलावा हेल्दी लाइफस्टाइल जैसे तरीके अपनाएं।

जानलेवा भी हो सकता है ब्लड प्रेशर लेवल का अचानक कम हो जाना, लो BP से बचने के लिए करें ये 5 काम photo icon6/6

लो बीपी में क्या खाना-पीना चाहिए?

ब्लड प्रेशर लेवल कम हो जाने पर आप नींबू पानी में नमक मिलाकर पी सकते हैं। इसी तरह नारियल पानी और चुकंदर के जूस में थोड़ा-सा नमक मिलाकर पीने से भी ब्लड प्रेशर लेवल नॉर्मल रहता है। Also Read - थोड़ी-सी धूप भी कर देती है आपका बीपी लो? जानें ब्लड प्रेशर को तुरंत बढ़ाने के तरीके