hamburger icon
A
Read in English

बरसात में क्यों दी जाती है पानी उबालकर पीने की सलाह, जानें उबला पानी पीने के फायदे

बरसात के मौसम में जब बीमारियां बढ़ने का खतरा बहुत बढ़ जाता है तब लोगों को पानी उबालने के लिए कहा जाता है। इससे दूषित पानी से होने वाले डैमेज से हेल्थ को सुरक्षित रखा जा सकता है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated: June 11, 2024, 8:30 PM

बरसात में क्यों दी जाती है पानी उबालकर पीने की सलाह, जानें उबला पानी पीने के फायदे photo icon1/6

दूषित पानी से बढ़ सकती हैं बीमारियां

Drinking Boiled Water In Monsoon :तपती धूप और उमस भरी गर्मियों के बाद बारिश का मौसम लोगों के तन और मन दोनों को राहत देने का काम करता है। केरल, मुंबई और पुणे के अलावा देश के उत्तरी भागों में भी कुछ स्थानों पर इस गर्मी के मौसम में राहत दिलानेवाली बरसात हो रही है। लेकिन, जैसा कि मॉनसून अपने साथ कई तरह की बीमारियां (monsoon diseases) भी लेकर आता है, ऐसे में लोगों को दूषित पानी पीने से बचने की सलाह दी जा रही है।

बरसात में क्यों दी जाती है पानी उबालकर पीने की सलाह, जानें उबला पानी पीने के फायदे photo icon2/6

बरसात में दूषित पानी पीने के नुकसान

स्वास्थ्य विभाग और नगर पालिकाओं की तरफ से लोगों को साफ-सफाई पर ध्यान देने और साफ-स्वच्छ पानी पीने की सलाह दी जा रही है। खासकर, पीने के पानी को ढंककर रखने और उसे उबालकर पीने जैसी सावधानियां इस मौसम में बरतने पर जोर दिया जा रहा है।  Also Read - बारिश के मौसम में क्या आपको भी पेट में दर्द, गैस और अपच हो रही है? डॉक्टर से जानें इसके कारण

बरसात में क्यों दी जाती है पानी उबालकर पीने की सलाह, जानें उबला पानी पीने के फायदे photo icon3/6

पानी में हो सकते हैं हानिकारक तत्व

नलों में आने वाला पानी प्लांट्स में साफ किया जाता है और उसे बैक्टेरिया फ्री बनाने के लिए कई तरह की प्रक्रियाएं भी अपनायी जाती हैं। लेकिन, जब तक यह पानी लोगों के घरों में नलों तक पहुंचता है तब तक इसमें कई तरह की अशुदियां घुल जाती हैँ। नल के पानी में माइक्रोप्लास्टिक (Microplastic) भी पाए जाते हैं। वहीं, पानी में अन्य तरह के केमिकल्स भी घुल सकते हैं जो शरीर में पहुंचकर आपके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाते हैं।

बरसात में क्यों दी जाती है पानी उबालकर पीने की सलाह, जानें उबला पानी पीने के फायदे photo icon4/6

क्या कहती है स्टडी

कुछ समय पहले चीन की जिनान यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने एक स्टडी की जिसमें पाया गया कि, नल में आनेवाले पानी में माइक्रोप्लास्टिक का स्तर अधिक हो सकता है। नल के पानी में एन-मिथाइल-2-पाइरोलिडोन (NMP) नामक कम्पाउंड पाया गया जिनका ब्रेकडाउन नहीं होता। ये माइक्रोप्लास्टिक के कण पेट में पहुंचकर गम्भीर बीमारियों का रिस्क बढ़ाते हैं। हालांकि, अगर पानी को शुद्ध बनाया जाए या उसे केवल कुछ मिनट तक उबाला जाए तो इससे माइक्रोप्लास्टिक का असर 80% तक कम किया जा सकता है।  Also Read - मानसून में लोगों को क्यों हो रही फूड पॉइजनिंग? एक्सपर्ट्स से जानें किन खानपान की आदतों में करें बदलाव

बरसात में क्यों दी जाती है पानी उबालकर पीने की सलाह, जानें उबला पानी पीने के फायदे photo icon5/6

पानी को साफ करने का सही तरीका

पानी को साफ करने का सबसे अच्छा तरीका है उसे उबालना। वैज्ञानिकों और हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो पानी को अगर केवल 5 मिनट तक भी उबाला जात है तो इससे पानी शुद्ध हो जाता है। इसीलिए, बरसात के मौसम में जब बीमारियां बढ़ने का खतरा बहुत बढ़ जाता है तब लोगों को पानी उबालने के लिए कहा जाता है। इससे दूषित पानी से होने वाले डैमेज से हेल्थ को सुरक्षित रखा जा सकता है।

बरसात में क्यों दी जाती है पानी उबालकर पीने की सलाह, जानें उबला पानी पीने के फायदे photo icon6/6

उबला पानी पीने के अन्य फायदे

पानी को उबालकर पीने से डाइजेस्टिव सिस्टम को काम करने में सहायता होती है। इसी तरह गुनगुना पानी पीने से वेट लॉस भी होता है। बारिश में भीगने के बाद होने वाले सर्दी-जुकाम और खराब गले की समस्याओं से आराम पाने के लिए भी गर्म पानी पीने की सलाह दी जाती है। Also Read - 6 साल तक दर्द सहता रहा 83 साल का बुजुर्ग, सर्जरी में निकलीं करीब 2,000 पथरियां