सर्दियों में हर रोज पिएं लौंग की चाय, होंगे कई फायदे

लौंग में फॉस्फोरस, पोटैशियम, प्रोटीन, आयरन, सोडियम, कार्बोहाइड्रेट्स, कैल्शियम और हाइड्रोक्लोरिक एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता हैं, जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : January 8, 2019, 5:29 PM

सर्दियों में हर रोज पिएं लौंग की चाय, होंगे कई फायदे photo icon1/6

Cloves3

लौंग एक ऐसी औषधि है जो कई गुण समेटे हुए है। इसकी तासीर गर्म होने के चलते सर्दियों में इसके सेवन का महत्व और भी ज्यादा बढ़ जाता है। लौंग में फॉस्फोरस, पोटैशियम, प्रोटीन, आयरन, सोडियम, कार्बोहाइड्रेट्स, कैल्शियम और हाइड्रोक्लोरिक एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता हैं। सिर्फ यही तत्व ही नहीं लौंग में विटामिन 'ए' और 'सी' के साथ ही साथ मैगनीशियम और फाइबर भी पाया जाता है। सर्दियों में इन गुणों से भरपूर लौंग की चाय पीना सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है।

सर्दियों में हर रोज पिएं लौंग की चाय, होंगे कई फायदे photo icon2/6

Clove-1

पाचन संबंधी समस्या एं - लौंग की चाय से पाचन संबंधी समस्या।ओं को दूर किया जा सकता है। लौंग की चाय पाचन तंत्र को भी उत्तेजित करती है तथा एसीडिटी को कम करती है। खाना खाने से पहले लौंग की बनी चाय पीने से लार के उत्पा दन की प्रक्रिया उत्तेाजित होती है। जो भोजन पाचने में मददगार होती है। Also Read - घर पर डिलीवरी कराने के चक्कर में वेंटिलेटर पर पहुंचा बच्चा, NIIMS डॉक्टरों की 48 घंटे की मेहनत से बची जान

सर्दियों में हर रोज पिएं लौंग की चाय, होंगे कई फायदे photo icon3/6

Clove-teeth-pain

दांत में दर्द - जिन लोगों को दांत में दर्द की समस्या होती है लौंग की चाय से वह भी दूर होता है। इसमें एंटीबैक्टीदरियल गुण भी पाए जाते हैं। लौंग का तेल दांत दर्द से आराम दिलाने में बहुत ही लाभदायक होता है। लौंग का तेल लगाने से दर्द छूमंतर हो जाता है। दर्द के समय अगर एक लौंग मुंह में रख लें और उसके मुलायम होने के बाद उसे हल्के-हल्के चबाएं तो दांत दर्द ठीक हो जाता है।

सर्दियों में हर रोज पिएं लौंग की चाय, होंगे कई फायदे photo icon4/6

Clove-2

ऐसे बनाएं काढ़ा - लौंग की पांच कलियों को पानी में उबालकर काढ़ा बना लें। इसमें शहद मिलाकर दिन में तीन बार पीने से अस्थामा रोगी को काफी लाभ होता है। साथ ही लौंग के तेल का अरोमा भी श्वांस रोगों से राहत दिलाने में मददगार होता है। इसे सूंघने मात्र से ही जुकाम, कफ, दमा, ब्रोंकाइटिस, साइनसाइटिस आदि समस्याओं में तुरंत राहत मिलती है। Also Read - डायबिटीज के मरीज बिल्कुल न खाएं 3 दालें, बढ़ जाएगा ब्लड शुगर

सर्दियों में हर रोज पिएं लौंग की चाय, होंगे कई फायदे photo icon5/6

Clove-for-arthritis

अर्थराइटिस - अगर आप अर्थराइटिस के दर्द से जूझ रहे हैं तो लौंग की चाय इस दर्द से राहत दिलाने में आपकी मदद कर सकती है। इसमें मौजूद शक्तिशाली एनाल्जेरसिक तत्वै जोड़ों, मांसपेशियों के दर्द और सूजन के लिए लाभकारी होता है। दर्द होने पर प्रभावित स्थाेन पर लौंग की चाय से सेंक करें। साथ ही नियमित रूप से 20-30 मिनट दो से तीन बार ठंडी चाय लगाने से राहत मिलती है।

सर्दियों में हर रोज पिएं लौंग की चाय, होंगे कई फायदे photo icon6/6

Clove-for-headache

सिर दर्द - सिर दर्द होने पर लौंग को पीसकर माथे पर लगायें। इससे आपको फौरन फायदा होगा। लौंग का तेल भी दर्द में फायदेमंद होता है। नारियल के तेल में लौंग तेल की कुछ बूंदे मिलाकर सिर पर मालिश करने से दर्द दूर होता है। Also Read - गर्मियों में तिल कैसे खाएं? डायटीशियन बता रही हैं खाने का सही तरीका

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source