गर्मी के मौसम में हेल्दी समर ड्रिंक पीने से आप लू यानी हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन जैसी समस्याओं से बच सकते हैं। छाछ, नारियल पानी, नींबू पानी की तरह आप कच्ची आमों से बने आम पन्ना का सेवन जरूर करें। यह हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन आदि से खुद को बचाए रखने का सबसे बेहतरीन उपाय है। गांव में इसका सेवन काफी लोकप्रिय है। इसके कई स्वास्थ्य लाभ भी होते हैं। आम पन्ना एक कूलिंग एजेंट की तरह काम करता है, जो शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाता है। इसे पीने से शरीर को जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स मिलता है। इसमें विटामिन, मिनरल और पोटैशियम होता है, जो शरीर के लिए बेहद आवश्यक होते हैं। ये हैं आम पन्ना से होने वाले सेहत लाभ-
हीट स्ट्रोक से बचाए: इलेक्ट्रोलाइट्स शरीर के लिए काफी जरूरी होता है क्योंकि इससे शरीर को ऊर्जा मिलती है। थकान दूर होता है। पीएच लेवल नियंत्रित होता है। गर्मियों में शरीर से काफी हद तक इलेक्ट्रोलाइट्स निकल जाता है, खासकर सोडियम। यह पसीने के रूप में शरीर से बाहर निकलता है। शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स को संतुलित करने के लिए आप आम पन्ना पी सकते हैं।
एनीमिया की समस्या नहीं होने देता है: एनीमिया की समस्या से महिलाएं काफी ग्रस्त रहती हैं। एनीमिया तब होती है, जब लाल रक्त कोशिकाओं की संख्या या हीमोग्लोबिन का स्तर एक निश्चित संख्या से नीचे हो जाता है। इससे शरीर की कोशिकाओं में ऑक्सीजन पर्याप्त मात्रा में नहीं पहुंचता है। आम पन्ना को एनीमिया के खिलाफ लड़ने के लिए बहुत प्रभावी माना जाता है। यह रक्त में लाल रक्त कोशिका को बढ़ाता है।
इम्यूनिटी बढ़ाए: आम पन्ना में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन-सी पर्याप्त मात्रा में होता है। इससे इम्यूनिटी बूस्ट होती है। यदि आप बार-बार बीमार पड़ते हैं, तो इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए आम पन्ना जरूर पिएं। इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर को माइक्रोब्स से लड़ने में मदद करते हैं।
आंत रहे स्वस्थ: आम पन्ना पीने से पेट हेल्दी रहता है। पाचन शक्ति मजबूत होती है। गैस्ट्रोइन्टेस्टाइनल से जुड़ी समस्याएं भी दूर होती हैं। कच्चे आम में पाएं जाने वाले एसिड पित्त के स्राव को बढ़ाते हैं जो कि आपकी आंतों के लिए हीलिंग एजेंट के तौर पर काम करता है।
आंखों के लिए: इसमें मौजूद विटामिन-ए और एंटीऑक्सीडेंट आंखों की रोशनी बढ़ाने का काम करते हैं। शरीर को फ्री-रेडिकल्स से बचाए रखता है। यह आंखों की रेटिना के डिजेनेरेशन को रोकने के लिए अत्यधिक प्रभावी होता है।