अंडरगार्मेंट्स पहनने में की जाने वाली गलतियां और नुकसान
Underwear mistakes side effects on health: स्वस्थ रहना है तो हाइजीन का काफी ख्याल रखना होगा। ये हाइजीन आपके हाथों, नाखूनों, कपड़ों, दांतों, शरीर के किसी भी अंग फिर चाहे वह प्राइवेट पार्ट ही क्यों ना हो। प्राइवेट पार्ट की साफ-सफाई और स्वस्थ तभी रख सकते हैं, जब आप अंडरगार्मेंट्स का सही चुनाव करें। उसकी साफ-सफाई का ख्याल रखें। कुछ पुरुष-महिला ऐसी होती हैं, जो अपने कपड़ों को तो खूब साफ रखते हैं, उन्हें बदलते भी हैं डेली लेकिन अंडरगार्मेंट्स को ठीक तरह से साफ भी नहीं करते। याद रखें, आप पैंटी, ब्रा, बनियान, चड्ढी जैसी चीजों को डेली नहीं बदलेंगे, उन्हें साफ नहीं करेंगे, तो आपको कई तरह के इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ सकता है। कुछ लोग तो ऐसे भी होते हैं, जो प्रतिदिन नहीं नहाते हैं। ऐसे में वे अंडरवियर भी वही पहने रह जाते हैं। कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो गंदी चड्ढी, पैंटी, ब्रा को ही दोबारा पहन लेते हैं। क्या आपको पता है आपकी ये गलत और अनहाइजिनिक आदत (Underwear mistakes in Hindi) आपकी सेहत, प्राइवेट पार्ट्स को नुकसान भी पहुंचा सकती है? आइए जानते हैं, अंडरगार्मेंट्स से संबंधित की जाने वाली कुछ कॉमन गलतियां जो सेहत पर पड़ सकती (underwear mistakes bad for health in hindi) है भारी....
