करेंगे नंगे पांव योग, तो होंगे ये 5 लाभ

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : October 4, 2018, 10:45 AM

करेंगे नंगे पांव योग, तो होंगे ये 5 लाभ photo icon1/6

Yoga Barefoot Benefits 1

क्या आप योग करते हैं? यदि हां, तो क्या कभी नंगे पांव योग किया है? नहीं किया है, तो नंग पांव योग करके देखिए। जब आप नंगे पैर योग करते हैं, तो योग करने के लाभ बढ़ जाते हैं, जिससे आपक शरीर अधिक मजबूत और स्वस्थ बनता है। नंगे पैर योग करने से पृथ्वी के साथ संबंध बनाने में मदद मिलती है। यह शरीर से तनाव को कम करने में भी मदद करता है। अक्सर लोग सुबह नंगे पैर टहलने जाते हैं जिससे शरीर में ऊर्जा और सकारात्मकता बढ़ती है। इसी तरह जूते या मोजे पहने बिना योग का अभ्यास करना स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी होता है। जानें, नंगे पैर योग करने से क्या फायदे होते हैं।

करेंगे नंगे पांव योग, तो होंगे ये 5 लाभ photo icon2/6

Yoga Barefoot Benefits 2

बनता है संतुलन- अगर आप नंगे पैर योग करते हैं तो आपके पैर जमीन के सीधे संपर्क में आते हैं। इससे योग करते वक्त आपका संतुलन और स्थिरता बनी रहती है। जब आप कई तरह के योगासन कर रहे होते हैं तो आपको संतुलन बनाएं रखने की जरूरत होती है इसलिए सही तरह से योग अभ्यास करने के लिए आपको नंगे पैर योग करना चाहिए। Also Read - ब्लैडर कैंसर के ऐसे लक्षण जिन्हें शुरुआत में लोग आम समझ लेते हैं, कैंसर स्पेशलिस्ट से जानें कैसे करें पहचान

करेंगे नंगे पांव योग, तो होंगे ये 5 लाभ photo icon3/6

Yoga Barefoot Benefits 3

ऊर्जा का संचार- जब योग करते वक्त पैर जमीन को छूते हैं तो शरीर में ऊर्जा का संचार होता है। इससे आपका शरीर, दिमाग और रूह धरती से संबंध बना पाते हैं जिससे आपको ऊर्जा और आंतरिक रूप से मजबूती मिलती है। साथ ही आप रिलैक्स महसूस कर पाते हैं।

करेंगे नंगे पांव योग, तो होंगे ये 5 लाभ photo icon4/6

Yoga Barefoot Benefits 4

पैर होते हैं मजबूत- नंगे पैर योग करने से आपको पैरों को भी मजबूती मिलती है। इससे आपका शरीर फ्लैक्सिबल होता है, साथ ही आप कोई भी योगासन आसानी से कर पाते हैं। Also Read - Fever और Heatstroke में फर्क कैसे पहचानें?

करेंगे नंगे पांव योग, तो होंगे ये 5 लाभ photo icon5/6

Yoga Barefoot Benefits 5

बीमारियों से होता है बचाव- नियमित रूप से योग करने से आप कई तरह की बीमारियों से बचे रहते हैं। इससे इन्सोम्निया, सिर दर्द, चिंता, मांसपेशियों में तनाव आदि समस्याओं में राहत मिलती है। पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द से राहत मिलती है।

करेंगे नंगे पांव योग, तो होंगे ये 5 लाभ photo icon6/6

Yoga Barefoot Benefits 6

शरीर में इलेक्ट्रॉन्स का संचार- नंगे पैर योग करने से शरीर में इलेक्ट्रॉन्स का संचार अच्छे तरीके से होता है। ये इलेक्ट्रॉन्स आपके शरीर में मौजूद फ्री रेडिकल्स के साथ मिलकर इनके प्रभाव को कम करते हैं। इससे इम्यूनिटी बेहतर होती है। कई तरह के संक्रमण से बच रहते हैं। साथ ही खून भी साफ होता है। Also Read - इबोला वायरस का असर: दिल्ली में होने वाले भारत-अफ्रीका शिखर सम्मेलन को टाला गया

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source