World Hepatitis Day 2017: पीलिया से जल्दी आराम पाने के लिए लंच में खाएं ये सब्जियां

हरी सब्जियों के नियमित सेवन से आप पीलिया से काफी जल्दी उबर सकते हैं!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated: July 27, 2017, 3:46 PM

World Hepatitis Day 2017: पीलिया से जल्दी आराम पाने के लिए लंच में खाएं ये सब्जियां photo icon1/7

Healthy Food In Hindi

पीलिया एक ऐसी बीमारी है जिससे पीड़ित होने पर दिन प्रति दिन आदमी कमजोर पड़ता जाता है। इससे बचने के लिए ज़रूरी है कि डॉक्टर से अपनी जांच कराएं और साथ ही अपनी डाइट में ऐसी चीजों का सेवन बढायें जो इसके असर को कम करें। डाइट में उन चीजों को शामिल करें जो ब्लड में बिलिरुबिन की मात्रा नियंत्रित रखे। इस आर्टिकल में हेल्थ फॉर यू पोर्टल की न्यूट्रीशिनिस्ट नैनी सीतलवाड़ बता रही हैं कि पीलिया से जल्दी रिकवर होने के लिए लंच में क्या खाएं।

World Hepatitis Day 2017: पीलिया से जल्दी आराम पाने के लिए लंच में खाएं ये सब्जियां photo icon2/7

Lauki Ki Sabji In Hindi

लौकी की सब्जी : आधा किलो की लौकी लें और उसे धोकर छोटे छोटे टुकड़ों में काट लें। एक कढ़ाई गर्म करें और उसमें एक चम्मच जीरा डालें। कुछ ही देर बाद उसमें कटी हुई लौकी और नमक मिलाएं। अच्छे से मिलाकर कढ़ाई को ढक दें और कुछ देर पकने दें। जब लौकी पक जाए तो उसमें आधा कटा हुआ टमाटर, एक चम्मच धनिया पाउडर और एक चम्मच कटी हुई धनिया डालें। 2-3 मिनट इसे और पकाएं और फिर इसे खाएं।  Also Read - प्रेगनेंसी के दौरान बीपी बढ़ना क्यों खतरनाक है? ऐसे में क्या करना चाहिए?

World Hepatitis Day 2017: पीलिया से जल्दी आराम पाने के लिए लंच में खाएं ये सब्जियां photo icon3/7

French-beans-sabzi In Hindi

फ्रेंच बींस की सब्जी : आधा किलो बींस को धोने के बाद टुकड़ों में काट लें और उसे उबाल ले। एक डीप पैन को गर्म करें और उसमें एक चम्मच सरसों के बीज, एक चम्मच सौंफ डालें और कुछ देर बाद इसमें बींस और नमक डालकर अच्छे से मिला लें। इसमें थोड़ा सा पानी छिड़क दें और फिर ढक्कन बंद करके ढक्कन के ऊपर थोड़ा सा पानी डाल दें। थोड़ी थोड़ी देर में इसे चलाते रहे और बाद में जब बींस पक जाए तो इसमें धनिया पाउडर, लेमन जूस डालकर अच्छे से मिलाएं और दो मिनट और पकाएं। धनिये की पत्तियों से गार्निश करके खाएं।

World Hepatitis Day 2017: पीलिया से जल्दी आराम पाने के लिए लंच में खाएं ये सब्जियां photo icon4/7

Parwal-ki Sabji In Hindi

परवल की सब्जी : आधा किलो परवल लें और उसे धोकर स्लाइस में काट लें। इसके अंदर मौजूद बीजों को हटा दें। अब एक नॉन स्टिक कढाई गर्म करें और उसमें जीरा डालें और उसके बाद उसमें कटी हुई परवल और नमक डालकर अच्छे से मिलाएं। थोड़ी देर बाद इसे ढक दें और ढक्कन के ऊपर हल्का पानी डाल दें। परवल मुलायम हो जाए तो उसमें एक चम्मच धनिया पाउडर डालकर अच्छे से मिलाएं और अगले दो मिनट तक पकाएं। ऊपर से धनिया पत्ता डालकर सजायें। Also Read - मालवीय नगर अग्निकांड में आग से ज्यादा धुआं बना मौत की वजह, धुएं में फंसने पर सबसे पहले क्या करें?

World Hepatitis Day 2017: पीलिया से जल्दी आराम पाने के लिए लंच में खाएं ये सब्जियां photo icon5/7

Tindli-vegetable In Hindi

कुंदरू की सब्जी : सबसे पहले 250 ग्राम कुंदरू को अच्छे से धोकर स्लाइस में काट लें। अब कुंदरू में नमक, एक चौथाई चम्मच धनिया जीरा पाउडर और एक चम्मच बारीक कटी धनिये की पत्तियां डालें. इन सभी चीजों को मिलाकर स्टीमर में डालकर कुछ देर पकाएं और गरमागरम खाएं।

World Hepatitis Day 2017: पीलिया से जल्दी आराम पाने के लिए लंच में खाएं ये सब्जियां photo icon6/7

Turai-vegetable In Hindi

तुरई की सब्जी : आधा किलो तुरई लें और उसे छीलकर काट लें। अब कढ़ाई गर्म करें और उसमें एक चम्मच राई के दाने डालें और ये जब चिटकने लगे तो उसमें कटी हुई तुरई और नमक डालकर अच्छे से मिला दें। अब कुछ देर इसे ढक दें और लिड के ऊपर हल्का पानी डाल दें। बीच बीच में चलाते रहें और जब ये पक जाए तो उसमें धनिया पाउडर और कटी हुई धनिया डालकर एक मिनट और पकाएं और फिर इसका सेवन करें।  Also Read - स्ट्रेस किस तरह से बॉडी में इन्फ्लेमेशन बढ़ाता है और इस से किन बीमारियों का खतरा बढ़ता है?

World Hepatitis Day 2017: पीलिया से जल्दी आराम पाने के लिए लंच में खाएं ये सब्जियां photo icon7/7

Coriander-mint-chutney In Hindi

धनिये पुदीने की चटनी : आधा कप पुदीने की पत्तियां, एक कप धनिये की पत्तियां, एक चम्मच जीरा, नमक और नींबू को एक साथ मिलाकर ग्राइंड करके पेस्ट बना लें और इसे लंच में बाकी खानों के साथ में खाएं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source