hamburger icon
A
Read in English

त्योहारों के इस सीजन में अधिक फैट के सेवन से यूं बचें

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated: October 11, 2018, 10:30 AM

त्योहारों के इस सीजन में अधिक फैट के सेवन से यूं बचें photo icon1/5

Healthy Eating In Festive Season

नवरात्रि को शरद ऋतु में त्योहारों की पवित्र शुरुआत के रूप में जाना जाता है। ये त्योहार दिवाली तक जारी रहते हैं। स्वादिष्ट मिठाइयां और व्यंजन इस दौरान हर घर की रोजमर्रा का हिस्सा बन जाते हैं। यहां तक कि फिटनेस पर खूब ध्यान देने वाले लोग भी कुछ समय के लिए फिटनेस को भूलकर देसी व्यंजनों के स्वाद का लुत्फ उठाना चाहते हैं। खासतौर, पर नवरात्रि के दौरान। आप चाहे उपवास कर रहे हैं या नहीं, आपके खाने में प्याज और लहसुन की जगह साबुदाने की खिचड़ी शामिल हो जाती है। गेंहू के आटे की जगह कुट्टु के पकौड़े आपका पसंदीदा व्यंजन बन जाते हैं। और आलू तो इस समय आपकी किचन का किंग बन जाता है। त्योहारों के मौसम में कार्बोहाइड्रेट अैर फैट से भरपूर इस तरह के आहार से बचना बहुत मुश्किल हो जाता है क्योंकि डाइनिंग टेबल हमेशा स्वादिष्ट व्यंजनों से सजा दिखाई देता है। हालांकि, इन सब के बाद जब हमारा वजन बढ़ने लगता है, तब हम परेशान होने लगते हैं। शरीर को फिट और तंदुरुस्त रखने के लिए साल भर की गई मेहनत बेकार होने लगती है इसलिए त्योहारों के जश्न के साथ-साथ इस दौरान अपने आहार पर भी ध्यान देना जरूरी है। आप त्योहारों का भरपूर आनंद लेने के साथ-साथ कुछ चीजों को ध्यान में रखकर किस तरह से अपनी सेहत को भी बनाए रख सकते हैं, बता रही हैं अपोलो हॉस्पिटल्स की सीनियर कन्सलटेन्ट, न्यूट्रिशनिस्ट डॉ. प्रियंका रोहतगी।

त्योहारों के इस सीजन में अधिक फैट के सेवन से यूं बचें photo icon2/5

Healthy Eating In Festive Season 1

खाने को डीप फ्राई न करें- नवरात्रि में खाए जाने वाले ज्यादातर आहार फैट से भरपूर होते हैं। इसका एक कारण यह भी है कि इस दौरान हम आलू से लेकर साबुदाने तक हर व्यंजन को बनाने के लिए डीप फ्राई करते हैं। हालांकि, ऐसा भोजन स्वादिष्ट होता है, लेकिन सेहत के लिए अच्छा नहीं है। तो इस बार खाने को डीप फ्राई करने की बजाय एयर-फ्रायर में पकाएं। खाना पकाने के इस नए तरीके से आप खाने में फैट कम करके भी स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठा सकते हैं। बेकिंग एक और अच्छा विकल्प है, जिसके द्वारा आप अपने भोजन में अनावश्यक फैट की मात्रा कम कर सकते हैं। आप डीप फ्राई करने की बजाय कम तेल में आलू टिक्की या साबुदाना पका सकते हैं। Also Read - क्या डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर के मरीज हेयर ट्रांसप्लांट करवा सकते हैं? जानिए डॉक्टर क्या कहते हैं

त्योहारों के इस सीजन में अधिक फैट के सेवन से यूं बचें photo icon3/5

Healthy Eating In Festive Season 3

प्रोसेस्ड फूड से बचें- आजकल बाजार में नवरात्रि के आहार के नाम पर प्रोसेस्ड फूड के ढेरों विकल्प हैं। हालांकि, भागदौड़ भरी जिंदगी में ये बहुत आसान लगते हैं लेकिन ये आपके शरीर के लिए सेहतमंद नहीं हैं।

त्योहारों के इस सीजन में अधिक फैट के सेवन से यूं बचें photo icon4/5

Healthy Eating In Festive Season 4

फल खाएं, फैट नहीं- नवरात्रि के दौरान फलों का सेवन भरपूर मात्रा में करें। खासतौर पर अगर आप उपवास कर रहे हैं। तले भोजन और जंक फूड की बजाय ताजा फल, सलाद, फ्रूट क्रीम के विकल्प चुनें। इनमें विटामिन, मिनरल, अच्छे फैट और फाइबर भरपूर मात्रा में होते हैं। अपने आहार में मेवे और बीज शामिल करें क्योंकि इनमें प्रोटीन और सेहतमंद वसा होती है, साथ ही आप इससे पेट भरा हुआ महसूस करते हैं। Also Read - जिम के दौरान की जाने वाली वे 3 गलतियां जो रीढ़ की हड्डी को नुकसान पहुंचा सकती हैं

त्योहारों के इस सीजन में अधिक फैट के सेवन से यूं बचें photo icon5/5

Healthy Eating In Festive Season 5

सेहतमंद विकल्प चुनें- आपके लिए इस बात को समझना जरूरी है कि आप फैट, कार्ब, शुगर की बजाय आहार के कौन से सेहतमंद विकल्प चुन सकते हैं। घर की बनी मिठाइयां न केवल हाइजेनिक बल्कि सेहतमंद भी होती हैं। आप चीनी की बजाय सेहतमंद विकल्प जैसे शहद, गुड़ आदि का इस्तेमाल कर सकते हैं। घी का इस्तेमाल संतुलित मात्रा में करें और ध्यान रखें कि घी हमेशा रिफाइन्ड या वनस्पति से बेहतर विकल्प है।