पैरों में तेज दर्द और जलन (Burning Sensation) के कारण
Diseases causing burning sensation in feet: पैरों के तलवों में तेज जलन महसूस होने की समस्या कई लोगों को होती है और इनमें से ज्यादातर लोग इसे मामूली समस्या मानकर इसकी तरफ ज्यादा ध्यान नही देते। वहीं, कुछ लोग जलन (Burning Feet) महसूस होने पर किसी ठंडक महसूस कराने वाली चीज जैसे मेंहदी या एलोवेरा का लेप लगाते हैं और फिर आराम मिल जाने के बाद उसकी तरफ ध्यान नहीं देते। लेकिन, एक्सपर्ट्स के अनुसार इस तरह की समस्याओं को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। क्योंकि ये किसी गम्भीर बीमारी का पूर्व संकेत भी हो सकता है। आइए जानें पैरों में जलन के कुछ ऐसे ही गम्भीर कारणों के बारे में। (Diseases causing burning sensation in feet in Hindi)