छोटी-छोटी बात पर हमेशा होता है स्ट्रेस तो बढ़ जाएगा इन 4 बीमारियों का खतरा, हेल्थ की बज जाएगी बैंड

Tanav ke nuksan: तनाव के साइड-इ्फेक्ट्स के बारे में लोगों को अधिक जानकारी नहीं। लेकिन, स्ट्रेस या तनाव आपके ब्रेन से लेकर डाइजेस्टिव सिस्टम को भी बर्बाद कर सकता है।

Written by Sadhna Tiwari | Updated : October 1, 2024 11:28 PM IST

1/6

स्ट्रेस लेने से बढ़ती हैं ये बीमारियां

Stress can cause these health problems: स्ट्रेस या तनाव ऐसी समस्या है जिससे बच पाना आज लोगों के लिए बहुत मुश्किल हो गया है। आप जिस भी दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे उसे किसी ना किसी बात का तनाव रहता ही है। नौकरी से लेकर पैसों की चिंता या जिंदगी अपनी प्लानिंग के हिसाब से न चला पाने की निराशा, लोगों को स्ट्रेस, एंग्जायटी और कई बार डिप्रेशन जैसी भावनाएं महसूस होती हैं।

2/6

तनाव बना सकता है आपको बीमार

बार-बार तनाव महसूस करना या क्रोनिक स्ट्रेस एक मानसिक हेल्थ से जुड़ी प्रॉब्लम तो है ही लेकिन, क्या आप जानते हैं कि बार-बार स्ट्रेस महसूस करना और उसे कंट्रोल ना कर पाना आपको अन्य कई तरीकों से भी बीमार बना सकता है। कई स्टडीज में भी यह बात साबित हो चुकी है कि छोटी-छोटी बातों पर स्ट्रेस महसूस करने वाले लोगों को अन्य कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं और बीमारियां जल्दी घेर सकती हैं। आइए जानें कि स्ट्रेस की वजह से किन बीमारियों का रिस्क आपके लिए बढ़ सकता है।  Also Read - योग, आयुर्वेद, पंचकर्म और नेचुरोपैथी से पंतजलि योगपीठ में होता है बीमारियों का इलाज, जानें क्या है ट्रीटमेंट का पूरा प्रोसेस

3/6

मोटापा

हमेशा चिंता में रहने वाले लोग, बहुत ज्यादा सोचने या हमेशा परेशान रहने वाले लोगों में कॉर्टिसोल नामक हार्मोन्स का स्तर अधिक होता है। ये हार्मोन्स जब शरीर में बढ़ जाए तो अन्य अच्छे हार्मोन्स का लेवल भी असंतुलित हो जाता है। हार्मोनल इम्बैलेंस मोटापा बढ़ने की एक बड़ी वजह है और स्ट्रेस में रहने वाले लोगों में शरीर का वजन, खासकर बेली फैट बढ़ने का रिस्क अधिक होता है।

4/6

डाइजेस्टिव सिस्टम हो सकता है खराब

स्ट्रेस और हार्मोनल इम्बैलेंस का असर आपकी पाचन तंत्र की क्षमता पर भी पड़ता है। तनाव से आपका डाइजेशन कमजोर हो जाता है और इससे आपके पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।  Also Read - वजन घटाने के लिए कितना सही है Bariatric Surgery, जानें किन लोगों के लिए है फायदेमंद

5/6

अनिद्रा

तनावव बढ़ते ही सबसे पहले आपका स्लीपिंग पैटर्न बिगड़ जाता है। कॉर्टिसोल का स्तर बढ़ने से लोगों के लिए रात में नींद न आने की परेशानी हो सकती है।

6/6

थकान

हमेशा सुस्त और थका-थका महसूस करना तनाव से ही जुड़ी हुई परेशानी है। जो लोग अधिक स्ट्रेस महसूस करते हैं उन्हें थकान, उदासी और सुस्ती भी बहुत अधिक महसूस होती है।  Also Read - इन 5 लोगों के लिए नुकसानदेह हो सकता है पपीता, रोजाना खाने से बढ़ सकती हैं परेशानियां