Diet-for-diabetes
सब्जियां आम तौर पर कैलोरी और कार्बोहाइड्रेट में कम होती हैं, जिसकी वजह से यह मधुमेह के रोगियों के लिए एक उत्कृष्ट विकल्प है। टाइप 2 मधुमेह के लिए कुछ सब्जियां ऐसी है जो ग्लाइसेमिक इंडेक्स (जीआई) पैमाने पर कम होती हैं, फाइबर में समृद्ध होती हैं, तथा रक्तचाप को कम करने के लिए जानी जाती है। ये सब्जियां विटामिन, खनिज, आहार फाइबर, फाइटोकेमिकल्स और एंटीऑक्सीडेंट में समृद्ध हैं। आइए जानते हैं ऐसी कौन-कौन सी सब्जियां है जो डायबिटीज के रोगियों के लिए फायदेमंद है।