सर्दियों में डायबिटीज के मरीज यूं रखें अपने पैरों का ख्याल, आजमाएं ये टिप्स

जानें, डायबिटीज मरीज किस तरह ठंड के मौसम में अपने पैरों की देखभाल कर सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : December 21, 2018, 11:28 AM

सर्दियों में डायबिटीज के मरीज यूं रखें अपने पैरों का ख्याल, आजमाएं ये टिप्स photo icon1/5

Foot Care For Diabetic Patient In Winter 1

डायबिटीज को कंट्रोल करना बहुत जरूरी है वरना इसके कई सेहत संबंधित नकुसान हो सकते हैं। लोग सोचते हैं कि डायबिटीज सिर्फ ब्लड शुगर की समस्या है पर ऐसा नहीं है। डायबिटीज के कारण नर्व और ब्लड वैसेल्स डैमेज हो जाते हैं। इससे न्यूरोपैथी विकार विकसित भी हो सकते हैं जो आपके पैरों को भी नुकसान पहुंचता है। ऐसे में जरूरी है कि डायबिटिक मरीज समय रहते पैरों की देखभाल करें। खासकर, डायबिटीज रोगियों को सर्दियों के मौसम में पैरों की खास देखभाल करने की जरूरत होती है, क्योंकि इस मौसम में यह समस्या बढ़ जाती है। डायबिटीज के दौरान पंजे पर लगा एक छोटा सा कट भी खतरनाक हो सकता है। इस बीमारी में पंजों तक सही तरीके से रक्त प्रवाह नहीं हो पाता है। ऐसे में कोई भी त्वचा संबंधी समस्या, संक्रमण या चोट को ठीक होने में बहुत समय लगता है। जानें, डायबिटीज मरीज किस तरह ठंड के मौसम में अपने पैरों की देखभाल कर सकते हैं।

सर्दियों में डायबिटीज के मरीज यूं रखें अपने पैरों का ख्याल, आजमाएं ये टिप्स photo icon2/5

Foot Care For Diabetic Patient In Winter2

गुनगुने पानी से पैरों को साफ करें- रोज रात में सोने के पहले पैरों को हल्के गर्म यानी गुनगुने पानी में थोड़ी देर रखें और पैरों को साफ करें। फिर टॉवल से अच्छी तरह पैरों को सुखाएं, खासतौर पर अंगूठे और उंगलियों के बीच के गैप को। Also Read - साइनस की समस्या है तो रोज सुबह करें ये 5 योगासन, मिलेगा आराम

सर्दियों में डायबिटीज के मरीज यूं रखें अपने पैरों का ख्याल, आजमाएं ये टिप्स photo icon3/5

Foot Care For Diabetic Patient In Winter 3

त्वचा को रूखी न होने दें- सर्दियों के मौसम में त्वचा में रूखेपन के कारण खुजली होती है। ऐसी स्थिति में अधिक खुजलाने पर त्वचा की पहली परत छिल जाती है जिसके कारण पानी निकलने लगता है और घाव हो जाते हैं। मधुमेह रोगियों के लिए यहां मुश्किल हो जाती है, क्‍योंकि घाव भरने में समय लगता है। इसलिए मधुमेह रोगियों को अपने हाथ-पैरों में नमी की कमी नहीं होने देनी चाहिए। इसके लिए अच्छे मॉश्चराइजर का प्रयोग करें और पानी पिएं।

सर्दियों में डायबिटीज के मरीज यूं रखें अपने पैरों का ख्याल, आजमाएं ये टिप्स photo icon4/5

Foot Care For Diabetic Patient In Winter 4

ऑयली फूड्स से रहें दूर- दूसरे मौसम में भी मधुमेह के रोगियों को ऑयली आहार के सेवन से बचने की सलाह दी जाती है लेकिन सर्दियों के मौसम में इनको इससे विशेष सावधानी बरतनी चाहिए, क्‍योंकि इस समय इम्‍यून सिस्‍टम बहुत कमजोर हो जाता है। डायबिटिक्‍स को तेल, घी, चिकनाई एवं वसा वाली वस्तुएं अत्यन्त कम मात्रा में खानी चाहिए। इसके अलावा डिब्बाबंद, बोतलबंद एवं प्रोसेस्ड व रिफाइंड वस्तुओं से बचें। Also Read - सिगरेट पीने और तंबाकू खाने वाले लोगों में बढ़ता है इन 5 कैंसर का खतरा, डॉक्टर से जानें निकोटीन की लत खतरनाक क्यों है?

सर्दियों में डायबिटीज के मरीज यूं रखें अपने पैरों का ख्याल, आजमाएं ये टिप्स photo icon5/5

Foot Care For Diabetic Patient In Winter 5

जूते-मोजे बदलते रहें- डायबिटीज के मरीजों को अपने पैरों को गर्म और सुरक्षित रखने की जरूरत होती है। ऐसे लोगों को चाहिए कि अपने पैरों में हमेशा जुराबें पहनकर रखें। बैक्टीरिया और फंगल इंफेक्शजन से बचने के लिए जुराबों को रोजाना बदलना जरूरी है। घर से बाहर जाते समय डायबिटीज के मरीजों को जूते पहनना बहुत जरूरी है। इसके साथ ही इस बात का ध्यान रखना भी जरूरी है कि आप किस प्रकार के जूते पहनते हैं। जूते आरामदेह और‍ फिट होने चाहिए। उसमें आपके पैरों पर अतिरिक्त दबाव नहीं पड़ना चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source