कोरोना वायरस के वेरिएंट्स
Deadly Variants of Coronavirus 2021:कोरोना वायरस महामारी की वजह बना एक वायरस जिसे सार्स-कोवि-2 (SARS-COV-2) कहा जाता है। इस वायरस की चपेट में आने वाले लोगों में कोविड-19 संक्रमण उत्पन्न होता है और इंफेक्शन की गम्भीरता के आधार पर अलग-अलग तरह के लक्षण दिखायी देते हैं। साल 2019 के अंत में अस्तित्व में आयी इस बीमारी ने पिछले 2 वर्षों में दुनियाभर में बहुत से परिवारों को दुख की आग में झोंक दिया। समय-समय पर इस वायरस के स्वरूप में बदलाव हुए जो लोगों के लिए बहुत नुकसानदायक साबित हुए। वायरस के स्वरूपों में होने वाले बदलाव को कोरोना वेरिएंट या कोरोना स्ट्रेन कहा गया। इस गैलरी में आज ऐसे ही कुछ वेरिएंट्स के बारे में बात करते हैं जिनका प्रभाव साल 2021 में बहुत व्यापक स्तर पर देखा गया। (Deadly Variants of Coronavirus 2021 In Hindi)
