hamburger icon
A
Read in English

Cough Remedies : खांसी को दूर करने के लिए पिएं घर में बना यह सीरप, जल्द मिलेगा आराम

खांसी का उपचार प्राकृतिक तरीके से करना चाहते हैं, तो अनानास और शहद से बना सीरप पिएं। जानें, अनानास और शहद से कैसे सीरप बनाई जाती है और इस्तेमाल करने का तरीका क्या है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : August 27, 2019, 4:59 PM

Cough Remedies : खांसी को दूर करने के लिए पिएं घर में बना यह सीरप, जल्द मिलेगा आराम photo icon1/5

Pineapple And Honey Syrup To Cure Cough Main 1

खांसी से अक्सर लोग परेशान रहते हैं। मौसम चाहे कोई भी जरा सा ठंडा खा लिया तो खांसी, गला खराब होना आम है। खांसी किसी भी उम्र के लोगों को प्रभावित करती है। हां, तीन सप्ताह तक लगातार खांसी बनी हुई है, तो इसे नजरअंदाज करना भी ठीक नहीं। क्या पता यह फेफड़े से संबंधित कोई रोग या फिर ट्यूबरक्युलोसिस (टीबी) हो। ऐसे में बेहतर यही है कि आप इसका उपचार जल्द से जल्द करें। हल्की खांसी हो रही है, तो आप दवा, कफ सीरप लेने के साथ ही घरेलू नुस्खा भी आजमा सकते हैं। अक्सर कुछ लोगों को दवाओं के सेवन से साइड इफेक्ट हो जाता है जैसे- एलर्जिक रिएक्शन, चक्कर आना और लीवर से जुड़ी समस्या होना। खांसी का उपचार प्राकृतिक तरीके से करना चाहते हैं, तो अनानास और शहद से बना सीरप पिएं। जानें, अनानास और शहद से कैसे सीरप बनाई जाती है और इस्तेमाल करने का तरीका क्या है।

Cough Remedies : खांसी को दूर करने के लिए पिएं घर में बना यह सीरप, जल्द मिलेगा आराम photo icon2/5

Pineapple And Honey Syrup For Cough New

अनानास-शहद सीरप बनाने के लिए सामग्री- आपको चाहिए दो कप अनानास कटा हुआ, दो बड़े चम्मच शहद, एक इंच अदरक का टुकड़ा, आधा चम्मच नींबू का रस, एक चुटकी लाल मिर्च, एक चुटकी नमक।  Also Read - Sleep Divorce क्या है? जानें क्यों बढ़ रहा है इसका ट्रेंड

Cough Remedies : खांसी को दूर करने के लिए पिएं घर में बना यह सीरप, जल्द मिलेगा आराम photo icon3/5

Pineapple And Honey Syrup For Cough

कैसे बनाएं सीरप- इन सभी सामग्रियों को लेकर एक साथ ब्लेंड कर लें। जब तक कि ये सीरप की तरह ना बन जाए। आप इसका सेवन करें। ज्यादा गाढ़ा हो जाए, तो आप इसे छलनी में छानकर फिर एक साफ बोतल में रख दें। इसे फ्रिज में स्टोर करें। एक हफ्ते के अंदर इसका सेवन कर लें।

Cough Remedies : खांसी को दूर करने के लिए पिएं घर में बना यह सीरप, जल्द मिलेगा आराम photo icon4/5

Pineapple And Honey Syrup For Cure

अनानास और शहद खांसी में क्यों है प्रभावी: अनानास आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करता है, जिससे आप कॉमन वायरल बीमारियों से खुद को बचा पाते हैं। साथ ही अनानास में ब्रोमेलेन होता है, जो फेफड़ों से म्यूकस को निकालने में मदद करता है। यह एंजाइम्स का मिश्रण होता है, जिसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेट्री दोनों गुण होते हैं। इसके अलावा इसमें मौजूद विटामिन सी एक बेहतरीन एंटीऑक्सीडेंट का काम करता है। Also Read - Ovarian Cancer का कारण है ये Talcum Powder? जानें क्या कहते हैं Oncologist Dr. Anil Thakwani

Cough Remedies : खांसी को दूर करने के लिए पिएं घर में बना यह सीरप, जल्द मिलेगा आराम photo icon5/5

Pineapple And Honey Syrup To Cure Cough Main 4

शहद- शहद भी म्यूकस को कम करने में लाभकारी होता है। कच्चे शहद में एंटी-माइक्रोबियल और एंटीऑक्सीडेंट प्रोपर्टीज होती हैं। कई कफ सीरप में शहद को एक तत्व के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। प्राकृतिक तरीके से खांसी को दूर करना चाहते हैं, तो इस सीरप को एक बार बनाकर जरूर पिएं।