hamburger icon
A
Read in English

कोवैक्सिन के अलावा बच्चों के लिए जल्द आ सकती हैं ये 3 कोरोना वैक्सीन, पढ़ें किसे मिल सकती है जल्द मंजूरी

देश भर में जहां 18 वर्ष से ऊपर के लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाने का आंकड़ा 100 करोड़ के पार पहुंच गया है, वहीं अब तक बच्चों को वैक्सीन लगनी भी शुरू नहीं हुई है। हालांकि, कई वैक्सीन हैं, जो क्लिनिकल ट्रायल में हैं। जानें, बच्चों के लिए कौन-कौन सी कोविड वैक्सीन जल्द आ सकती है....

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : October 17, 2021, 2:10 PM

कोवैक्सिन के अलावा बच्चों के लिए जल्द आ सकती हैं ये 3 कोरोना वैक्सीन, पढ़ें किसे मिल सकती है जल्द मंजूरी photo icon1/5

बच्चों के लिए कोरोना वैक्सीन कौन-कौन सी?

Corona vaccine for Children in Hindi: देश भर में जनवरी 2021 से ही कोरोना वैक्सीनेशन (Corona vaccination) का अभियान चलाया जा रहा है और अब तक 100 करोड़ के करीब लोगों को टीका लगाया जा चुका है। फिलहाल, 2 से 18 वर्ष के बच्चों के लिए अभी भी वैक्सीन लगनी शुरू नहीं हुई है। वैसे 2-18 वर्ष के आयु वर्ग के बच्चों के लिए भारत बायोटेक के कोवैक्सिन (Covaxin) कोरोना वैक्सीन (Covid-19 vaccine) को विश्वव्यापी स्वीकृति प्राप्त है। विषय विशेषज्ञ समिति (Subject Expert Committee) द्वारा जब से 2-18 वर्ष की आयु के लाभार्थियों के लिए भारत बायोटेक के कोविड​​-19 वैक्सीन कोवैक्सिन के उपयोग को मंजूरी दी गई है, उसके बाद से ही तमाम चिंतित पेरेंट्स ने अब राहत की सांस ली है। हालांकि, अभी भी वैक्सीन को डीसीजीआई द्वारा फाइनल अप्रूवल मिलनी बाकी है।

कोवैक्सिन के अलावा बच्चों के लिए जल्द आ सकती हैं ये 3 कोरोना वैक्सीन, पढ़ें किसे मिल सकती है जल्द मंजूरी photo icon2/5

कोवैक्सिन (Covaxin)

विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना के खिलाफ बच्चों के लिए टीकाकरण पहले से कहीं अधिक आवश्यक है, क्योंकि कई राज्यों में स्कूल फिर से खुल गए हैं। भारत बायोटेक ने सीडीएससीओ को कोवैक्सीन (Covaxin BBV152) के लिए 2-18 आयु वर्ग के क्लिनिकल ट्रायल का डाटा प्रस्तुत किया है। सीडीएससीओ और विषय विशेषज्ञ समिति (एसईसी) ने इस डाटा की पूरी समीक्षा करने के बाद सकारात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त की हैं। कोवैक्सीन के अलावा बच्चों के लिए (covid-19 vaccine for children) और कौन-कौन सी कोविड वैक्सीन तैयार होने के प्रॉसेस में है, आइए जानते हैं (Corona vaccine for Children in india).... Also Read - मानसून में कौन सी सब्जियां जरूर खानी चाहिए?

कोवैक्सिन के अलावा बच्चों के लिए जल्द आ सकती हैं ये 3 कोरोना वैक्सीन, पढ़ें किसे मिल सकती है जल्द मंजूरी photo icon3/5

जाइकोव-डी (ZyCov-D)

यह तीन-खुराक वाली वैक्सीन है, जिसे इंजेक्शन के जरिए नहीं लगाई जाएगी। ZyCov-D को अगस्त में आपातकालीन उपयोग के लिए स्वीकृति दे दी गई थी। इसे वयस्कों के साथ-साथ 12 वर्ष और उससे अधिक आयु के किशोरों को भी दिया जा सकता है। यह एक डीएनए आधारित वैक्सीन है, जो अभी भी बाजार में उपलब्ध नहीं हो सकी है और ना ही इसे टीकाकरण अभियान के हिस्से के रूप में शामिल किया गया है।

कोवैक्सिन के अलावा बच्चों के लिए जल्द आ सकती हैं ये 3 कोरोना वैक्सीन, पढ़ें किसे मिल सकती है जल्द मंजूरी photo icon4/5

कोरबेवैक्स (Corbevax)

हैदराबाद स्थित बायोलॉजिकल ई लिमिटेड को कुछ शर्तों के साथ 5 से 18 वर्ष की आयु के बच्चों पर कोरोना टीके के दूसरे और तीसरे चरण के नैदानिक ​​परीक्षण (Clinical trials) करने की अनुमति डीसीजीआई (DCGI) ने दी है।  Also Read - हार्मोनल इम्बैलेंस और हेयर फॉल के बीच क्या कनेक्शन है? कैसे रखें अपने बालों को हेल्दी?

कोवैक्सिन के अलावा बच्चों के लिए जल्द आ सकती हैं ये 3 कोरोना वैक्सीन, पढ़ें किसे मिल सकती है जल्द मंजूरी photo icon5/5

कोवोवैक्स (Covovax)

अमेरिकी वैक्सीन नोवावैक्स, जिसे भारत में कोवोवैक्स नाम दिया गया है का निर्माण सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा किया जाएगा। जुलाई में भारत के दवा नियामक (Drug regulator) ने कुछ शर्तों के साथ 2 से 17 वर्ष की आयु के बच्चों पर दूसरे और तीसरे चरण के परीक्षण के लिए सीरम इंस्टीट्यूट को अनुमति दी है। अब देखना ये है कि इतनी सारी बच्चों के लिए बनाई जा रही है कोरोना वैक्सीन में कौन सी वैक्सीन बच्चों को पहले लगाए जाने का अभियान पहले शुरू किया जाएगा।