hamburger icon
A
Read in English

Coronavirus Symptoms: नाखूनों में दिखें ये बदलाव तो हो जाएं अलर्ट, कोरोना का यह नया लक्षण ठीक होने के इतने दिनों बाद भी आता है नजर

कोरोनावायरस का असर नाखूनों पर भी हो रहा है। जी हां, कोरोना के नए लक्षणों में नाखूनों (coronavirus ke naye lakshan) में समस्या, आकार और रंग में बदलाव भी बताया जा रहा है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated: June 8, 2021, 4:48 PM

Coronavirus Symptoms: नाखूनों में दिखें ये बदलाव तो हो जाएं अलर्ट, कोरोना का यह नया लक्षण ठीक होने के इतने दिनों बाद भी आता है नजर photo icon1/5

नाखूनों में दिखें ये बदलाव तो हो सकता है कोरोना का लक्षण

coronavirus new symptoms in Hindi: कोरोनावायरस (coronavirus) से संक्रमित होने पर व्यक्ति में सबसे पहले खांसी, बुखार, थकान, शरीर में दर्द, गले में खराश नजर आता है। कुछ दिनों के बाद कुछ लोगों में मुंह का स्वाद और गंध का भी पता नहीं चलता है। शरीर को कई तरह से कोरोनावायरस प्रभावित करता है। पोस्ट कोविड भी इसका असर शरीर के कई अंगों में नजर आता है। फेफड़ों, दिल को सबसे ज्यादा प्रभावित कर रहा है कोरोना। कोविड महामारी की शुरुआत जब से हुई है, तब से लोगों में कई लक्षण (coronavirus ke lakshan) नजर आ चुके हैं, अब इस वायरस का असर नाखूनों पर भी हो रहा है। जी हां, कोरोना के नए लक्षणों में नाखूनों (coronavirus ke naye lakshan) में समस्या, आकार और रंग में बदलाव भी बताया जा रहा है। नाखूनों पर भी कोरोना का प्रभाव (coronavirus new symptoms on Nails in Hindi), कई मरीजों में देखने को मिला है।

Coronavirus Symptoms: नाखूनों में दिखें ये बदलाव तो हो जाएं अलर्ट, कोरोना का यह नया लक्षण ठीक होने के इतने दिनों बाद भी आता है नजर photo icon2/5

कोरोना के लक्षण नाखून पर कैसे आते हैं नजर

कई कोरोना मरीजों में संक्रमित होने के बाद नाखूनों (coronavirus new symptoms on Nails in Hindi) पर अजीब से बदलाव देखने को मिले हैं, जिससे यह कहा जा रहा है कि कोरोना के लक्षण अब नाखूनों पर भी दिख रहे हैं। नाखूनों पर अर्ध-चंद्र की आकृति बन रही है, जिसका रंग लाल होता है। हालांकि, इस तरह के लक्षण बहुत कम ही लोगों में देखने को मिले हैं। इस तरह की अर्ध-चंद्र आकृति का नाखूनों पर नजर आना बहुत दुर्लभ होता है। सामान्य स्थिति में ऐसी आकृति नाखूनों पर नजर नहीं आती, ऐसे में इसे कोरोना के एक नए संकेत की तरफ इशारा करता है। Also Read - अब नकली दांतों की जरूरत नहीं, टूटे दांतों को फिर से उगाए जा सकेंगे? नई खोज पर काम कर रहे वैज्ञानिक

Coronavirus Symptoms: नाखूनों में दिखें ये बदलाव तो हो जाएं अलर्ट, कोरोना का यह नया लक्षण ठीक होने के इतने दिनों बाद भी आता है नजर photo icon3/5

क्यों दिखते हैं नाखूनों पर कोरोना के लक्षण

कई बार कोरोनावायरस जब शरीर में अटैक करता है, तो इसका प्रभाव रक्त वाहिकाओं (Blood vessels) पर भी पड़ता है। वायरस ब्लड वेसल्स को नुकसान पहुंचाते हैं। कई बार शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता वायरस के खिलाफ मुकाबला करती है, तो ब्लड क्लॉट्स बन जाते हैं। इससे भी नाखून का रंग कहीं-कहीं लाल तो कहीं फीका नजर आ सकता है। ऐसे लक्षण एक से चार सप्ताह तक मरीजों में दिख सकते हैं।

Coronavirus Symptoms: नाखूनों में दिखें ये बदलाव तो हो जाएं अलर्ट, कोरोना का यह नया लक्षण ठीक होने के इतने दिनों बाद भी आता है नजर photo icon4/5

तनाव के कारण भी हो सकते हैं नाखूनों में बदलाव

कोरोना के मरीजों में हाथों और पैरों के नाखूनों के रंग में बदलाव, आकार में बदलाव, नाखूनों पर अलग तरह की रेखाएं नजर आने की समस्या कोरोना से संक्रमित होने के एक महीने बाद भी दिखाई दे सकती हैं। हालांकि, नाखूनों के रंग में बदलाव या रेखाएं नजर आने के पीछे तनाव, कुपोषण या कोई ट्रीटमेंट जैसे कीमोथेरेपी भी हो सकती है।  Also Read - आईवीएफ स्पेशलिस्ट ने बताए फर्टिलिटी से जुड़े ऐसे मिथक जिन पर आज भी लोग भरोसा कर लेते हैं।

Coronavirus Symptoms: नाखूनों में दिखें ये बदलाव तो हो जाएं अलर्ट, कोरोना का यह नया लक्षण ठीक होने के इतने दिनों बाद भी आता है नजर photo icon5/5

कुछ कोरोना मरीजों के नाखून हुए बेहद ढीले

अध्ययन में जब कोरोना रोगियों को शामिल किया गया तो कुछ महिलाओं में पाया गया कि उनके नाखून बेहद कमजोर और ढीले हो गए थे और संक्रमण से उबरने के दो से तीन महीने बाद वे टूट गए। हालांकि, कुछ ही दिनों बाद नाखून वापस भी आने लगे थे। कई मरीजों में कोविड संक्रमित पाए जाने के 3-4 महीने के बाद नाखूनों पर नारंगी रंग के निशान भी नजर आए। फिलहाल, नाखूनों पर कोरोना के ये लक्षण नजर आने वाले मरीजों की संख्या बहुत अधिक नहीं है, लेकिन फिर भी आपको कोरोना होने या ठीक हो जाने के बाद भी नाखूनों में इस तरह के बदलाव दिखें, तो अलर्ट रहें। ऐसा इसलिए क्योंकि अभी नाखूनों में हो रहे इस तरह के बदलावों को कोरोना से संबंधित जोड़कर देखने का कोई प्रमाण या पुष्टि नहीं की गई है।