Diabetics कॉर्न और कॉलस होने पर एेसे करें पैरों की देखभाल!

नंगे पैर चलने से बचें या चप्पल पहनकर बाहर ना जाएं।

Written by Editorial Team | Updated : October 19, 2017 10:33 PM IST

1/6

Foot Corn Remedies Hindi

इसमें कोई शक नहीं कि डायबीटिक्स को पैरों में इंफेक्शन का काफी ख़तरा होता है। और अगर आपको कॉर्न और कॉलस(calluses) हुआ है, तो आपको अपने पैरों को लेकर थोड़ी और सावधानी रखनी होगी। आपकी मदद करने के लिए डर्मटॉलजिस्ट डॉ. रोहित बत्रा (सर गंगा राम अस्पताल और डर्मावर्ल्ड स्किन एंड हेयर क्लिनिक, नई दिल्ली) बता रहे हैं डायबिटिक्स के लिए कुछ खास टिप्स, जो कॉर्न या गोखरू होने पर वे फॉलो कर सकते हैं।

2/6

Shoes Hindi

स्नीकर्स या स्पोर्ट्स शूज़ पहनें, क्योंकि इससे पैर ढंके हुए होते हैं और आपके पैरों को चोट या संक्रमण का खतरा भी कम होता है। आसानी से ठीक ना होने वाले अल्सर से राहत के लिए आपको इंफेक्शन का ख़तरा बढ़ सकता है। Also Read - होली खेलने के बाद चेहरे पर हो गए पिंपल्स और मुंहासे? डॉ. चांदनी जैन बता रही हैं इससे छुटकारा पाने का तरीका

3/6

Foot-cream Hindi

अपने पैरों को नरम और कोमल रखने के लिए यूरिया और लैक्टिक एसिड लगाएं। कॉर्न और कॉलस की वजह से त्वचा कठोर और मोटी हो जाती है। इस मिश्रण को लगाने से डेड स्किन साफ हो जाएगी और पैर भी साफ हो जाएंगे।

4/6

Foot-massage Hindi

पेडीक्योर और पैरों की मालिश ना करवाएं क्योंकि मोटा कॉलस और कॉर्न आपको इंफेक्शन के ख़तरे में डाल सकते हैं। Also Read - होली के बाद क्यों बढ़ जाता है स्किन इन्फेक्शन का खतरा? डर्मेटोलॉजिस्ट बता रहे हैं त्वचा को कैसे रखें सुरक्षित

5/6

Feet-1 Hindi

नंगे पैर चलने से बचें या चप्पल पहनकर बाहर ना जाएं, क्योंकि आपको चोट लग सकती है। इसलिए, मधुमेह रोगियों को हमेशा पूरी तरह से कवर्ड जूते पहनने की सलाह दी जाती है।

6/6

Walking-barefoot Hindi

अपने जूते निकालने के बाद, पैर की उंगलियों के बीच वाली त्वचा को साफ करें और उसे अच्छी तरह सूखने दें। ऐसा नहीं करने से फंगल संक्रमण हो सकता है। Also Read - होली खेलने का मन है पर भीड़ में जाने से लगता है डर? कहीं आपको ये मानसिक बीमारी तो नहीं?