PCOS In Hindi
पीसीओएस (PCOS) एक हार्मोन से जुड़ी बीमारी है और हाल ही में मेट्रोपोलिस द्वारा किये एक शोध के अनुसार 15-30 साल की उम्र के बीच की महिलाओं में लगभग 18% महिलायें इसकी शिकार हैं। इससे बचने के लिए सबसे ज्यादा ज़रूरी है कि आपको इस समस्या के बारे में सब कुछ पता होना चाहिए जिससे समय रहते आप इसके लक्षणों को पहचान सकें और इलाज कर सकें। गुडगाँव स्थित वेल वुमन क्लिनिक की गायनकोलोजिस्ट डॉ. नुपुर गुप्ता यहां इस समस्या के कुछ प्रमुख लक्षणों के बारे में बता रही हैं।