Lungs Infection
हमारे शरीर में ऐसे कई अंग है जिनके ख़राब होने के बारे में हमें काफी देर बाद पता चलता है, तब तक स्थिति काफी बिगड़ चुकी होती है। इसलिए ज़रूरी है कि आप सारे अंगों के ख़राब होने के लक्षणों के बारे में पूरी जानकारी रखें, जैसे मूत्र का रंग बदलना यह दर्शाता है कि आपकी किडनी में कोई समस्या है।फेफड़े हमारे शारीर में रक्त कोशिकाओं का ऑक्सीजन पहुँचाने का काम करते हैं इनका ठीक तरीके से काम करना बहुत ज़रूरी होता है। फेफड़ों के ख़राब होने से आपको अस्थमा और ट्यूबरक्लोसिस जैसी समस्याएं हो सकती हैं। जेपी हॉस्पिटल नॉएडा के रेस्पिरेटरी एंड क्रिटिकल मेडिसिन कंसलटेंट डॉ। ज्ञानेंद्र अग्रवाल यहाँ कुछ ऐसे लक्षणों के बारे में बता रहे हैं जिनसे आप फेफड़ों के ख़राब होने की पहचान कर सकते हैं।