Asthma In Baby1
जब महिलाएं प्रेगनेंट होती हैं, तो उन्हें बहुत ज्यादा अपनी सेहत, खानपान को लेकर सावधानी बरतनी चाहिए। इससे गर्भ में पल रहे शिशु की सेहत और विकास बेहतर होता है। जरा सी लापरवाही आपके बच्चे को कई तरह की बीमारियों की चपेट में ला सकते हैं। कुछ संक्रमणों के जीन्स पेरेंट्स से शिशु को मिल जाते हैं। इसके कारण बच्चे को क्रोनिक और गंभीर डिसऑर्डर हो सकते हैं। अस्थमा भी एक ऐसी बीमारी है, जो प्रेगनेंसी के दौरान मां को हो, तो बहुत हद तक बच्चे को भी हो सकती है। अस्थमा एक आम एलर्जी है जो संक्रमण के फैलने और कई अन्य कारकों से हो सकती है। ब्रॉन्कियल ट्यूब्स में सूजन होने से सांस की परेशानी होती है। पेरेंट्स के जीन्स के अलावा धूल और प्रदूषण भी इसके प्रमुख कारक हैं। यहां कुछ लक्षण दिए गए हैं जो बताते हैं कि बच्चे को अस्थमा है या नहीं।
