Food-allergies1
बच्चों को फूड एलर्जी होना आम समस्या है। इसके लक्षण हमेशा स्पष्ट नहीं होते हैं। वैसे स्किन रैशेज और खुजली आम लक्षण हैं। पेडियाट्रिक न्यूट्रिशनिस्ट ध्वनी शाह आपको बता रही हैं कि खाने की किन-किन चीजों से बच्चों को यह समस्या हो सकती है।
बच्चों को फूड एलर्जी होना आम समस्या है। इसके लक्षण हमेशा स्पष्ट नहीं होते हैं। वैसे स्किन रैशेज और खुजली आम लक्षण हैं। पेडियाट्रिक न्यूट्रिशनिस्ट ध्वनी शाह आपको बता रही हैं कि खाने की किन-किन चीजों से बच्चों को यह समस्या हो सकती है।
कैंसर कोशिकाओं की वृद्धि रोकने के लिए गेहूं के जवारे भी बेहद कारगर उपाय है। यह न केवल हानिकारक पदार्थों का बाहर निकालने में सहायक है बल्कि आपके प्रतिरक्षी तंत्र को भी मजबूत करते हैं। इसका जूस पीना फायदेमंद है।
सोयाबीन- कुछ बच्चे इसे आसानी से नहीं पचा पाते हैं। यह एक सख्त फूड है और इससे हार्मोनल में असंतुलन पैदा हो सकता है।
दूध- इससे होने वाली एलर्जी को लैक्टोज इनटॉलेरेंस के रूप में जाना जाता है। इसके दो स्टेज होते हैं- पहले में दूध और दूध उत्पादों को सहन नहीं किया जा सकता और दूसरे में दूध उत्पाद जैसे दही, पनीर और कॉटेज को पचाया जा सकता है।
कैरोटीन वाली चीजें- गाजर, खरबूज, आम, शकरकंद, कद्दू, पपीता जैसी चीजों में कैरोटीन की मात्रा अधिक होती है जिससे बच्चे को एलर्जी हो सकती है।
शेल फिश- अगर आपके बच्चे को सीफूड्स पसंद है, तो उसके लिए यह बुरी खबर हो सकती है। क्योंकि शेल फिश मछली खाने से बच्चे को एलर्जी हो सकती है।
अंडा- कई बच्चों को इस प्रोटीन से भरपूर फूड से भी एलर्जी हो सकती है। जबकि अन्य लोगों को सफेद हिस्से या जर्दी से एलर्जी हो सकती है।
बेरी- एंटीऑक्सिडेंट्स, विटामिन और खनिज से भरपूर बेरी से भी कुछ बच्चों के एलर्जी हो सकती है। कई बच्चों को आमतौर पर स्ट्रॉबेरी और ब्लूबेरी से एलर्जी हो जाती है।
नट्स- पीनट से एलर्जी होना आम है। हालांकि, बादाम, अखरोट, काजू, पिस्ता जैसी चीजों से भी एलर्जी हो सकती है।
खट्टे फल- रसदार और पोषक तत्वों से भरपूर कुछ खट्टे फलों से भी बच्चों को एलर्जी हो सकती है।
मिर्च- आमतौर बच्चों को सूखी मिर्च से एलर्जी हो सकती है।