आसान घरेलू चीजें जो चुटकी में दिलाए सर्दी-जुकाम से राहत
Home Remedies for Cold and Cough: सर्दी-जुकाम एक ऐसी समस्या है, जो कभी भी किसी को हो सकती है। यह एक संक्रामक बीमारी है, जो एक व्यक्ति से दूसरे को आसानी से फैल सकती है। इस कोरोना महामारी (Corona pandemic) के दौर में खांसी, सर्दी होना भी लोगों को डरा दे रहा है। सर्दी-जुकाम होने पर नाक में जलन, खुजली, नाक से पानी बहना, नाक बंद हो जाना, बलगम की समस्या, खांसी, छींक आने आदि से लोग 1-2 दिन बहुत परेशान रहते हैं। जुकाम 5 से 7 दिनों तक रहता है। सर्दी-जुकाम होने पर नाक, फेरिंक्स (Pharynx), सांस की नली, साइनसाइटिस आदि को प्रभावित करता है। सर्दी-जुकाम होते ही लोग ओवर द काउंटर (OTC) दवा खा लेते हैं। सर्दी-जुकाम कोई बहुत बड़ी बीमारी नहीं, जिसे आप दवा खाकर ठीक करें। इसके लिए आप कुछ आसान से घरेलू तरीके अपनाकर भी इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। हम कुछ ऐसे नुस्खे बता रहे हैं, जो आपके घर में ही मौजूद हैं। इनके सेवन से कोई भी साइड एफेक्ट शरीर में नहीं होता है।
