Anemia-symptoms
बहुत से लोगों को यह पता ही नहीं होता कि उनके शरीर में खून की कमी है और वे बिना जाने इससे होने वाले बुरे प्रभावों को झेलते रहते हैं। शरीर में फुर्ती की कमी, काम में मन न लगना, हर वक्त थकान महसूस होना, मुरझाया चेहरा, ये सब शरीर में खून की कमी के लक्षण हैं। इसके लिए दवाइयों के साथ ही सही आहार लेना भी बेहद जरूरी है। अगर आप भी शरीर में खून की कमी की समस्या से परेशान हैं तो इन हेल्दी चीजों को खाकर इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।