Constipation-in-kids And Home Remedies 1
जिस तरह बड़ों को कब्ज की समस्या होती है, ठीक उसी तरह बच्चों को भी कब्ज की समस्या हो जाती है। अक्सर वे दो-तीन दिनों तक पॉटी नहीं कर पाते। इसके कारण उन्हें पेट दर्द की समस्या भी रहती है। ऐसा तब होता है, जब वे बहुत ज्यादा फास्टफूड, जंकफूड और चीज युक्त खाना खाने लगते हैं। इन खाद्य पदार्थों से बच्चों को कब्ज की समस्या हो जाती है। कई पेरेंट्स या तो खुद से ही दवाइयां देने लगते हैं या फिर डॉक्टर के पास दवा लेने चले जाते हैं, जबकि शुरुआती स्थिति में आप कुछ घरेलू उपायों से भी इस समस्या का समाधान कर सकते हैं। बच्चों को जब भी कब्ज की समस्या हो, तो इन घरेलू उपायों को आजमा कर देखें। उन्हें तुरंत आराम मिलेगा।
