Chandra Grahan 1
27 जुलाई को चंद्र ग्रहण लगने वाला है। माना जा रहा है कि यह 21वीं सदी का सबसे लंबा चंद्र ग्रहण होगा, जो 27 जुलाई की मध्य रात्रि में 11 बजकर 45 मिनट पर होगा और इसका समापन 28 जुलाई की सुबह 2 बजकर 45 मिनट पर होगा। इसे पूरे देश में देखा जा सकेगा। जब कभी भी चंद्र ग्रहण पड़ता है, तो लोगों को इसे लेकर मन में काफी डर, आशंकाएं और कई सवाल होते हैं। ज्यादातर लोग सोचते हैं कि चंद्र या सूर्य ग्रहण को देखने से कई तरह की शारीरिक समस्याएं हो सकती हैं। खासकर प्रेगनेंसी में महिलाओं को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए, अधिकतर लोगों की यही राय होती है। इसे देखने से आंखें खराब हो सकती हैं आदि। विज्ञान के मुताबिक, माना जाता है कि फुल मून (पूर्णिमा) सेहत पर भी कुछ न कुछ नकारात्मक असर डालता है। ऐसे में चंद्र ग्रहण के दौरान लोगों को खास सावधानी रखने की सलाह दी जाती है।
