संजय दत्त को हुआ फेफड़ों का कैंसर, जानें सोनाली बेंद्रे सहित कौन से 5 सेलिब्रिटीज कैंसर को मात देकर बनें सर्वाइवर्स

Celebrities who fought cancer: एक्टर संजय दत्त को लंग कैंसर होने की पुष्टि हुई है। फिलहाल, वे इलाज कराने के लिए अमेरिका जा सकते हैं। बॉलीवुड में कुछ ऐसे भी सितारे हैं, जिन्हें कई खतरनाक कैंसर हुए, लेकिन इन सभी ने डटकर कैंसर का मुकाबला किया और कैंसर सर्वाइवर कहलाए। आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के बारे में, जिन्होंने कैंसर को हराकर आज एक हेल्दी जीवन जी रहे हैं।

Written by Anshumala | Updated : August 13, 2020 2:24 AM IST

1/7

Sanjay-dutt Suffering From Lung Cancer In Hindi

celebrities who fought cancer: कैंसर की बीमारी (Cancer disease) पिछले कुछ वर्षों में तेजी से बढ़ी है। आम जनता के अलावा, कैंसर से बॉलीवुड सेलिब्रिटीज (bollywood celebrities who fought cancer) और राजनेता भी नहीं बच पाए हैं। फिल्मी सितारे जो अपनी फिनटेस, खानपान का इतना ख्याल रखते हैं, बावजूद इसके उन्हें भी कैंसर (Cancer and celebrities) तेजी से अपना शिकार बना रही है। हाल ही में ऋषि कपूर, इरफान खान जैसे सितारे कैंसर के आगे अपनी जिंदगी हार गए। कैंसर से पीड़ित होने के सबसे ताजा उदाहरण हैं एक्टर संजय दत्त, जिन्हें फेफडों का कैंसर (Sanjay Dutt suffering from lung cancer) होने की पुष्टि हुई है। संजय दत्त (Sanjay Dutt) का लंग कैंसर थर्ड स्टेज में डायग्नोस हुआ है। खबर है कि वे इलाज के लिए अमेरिका या सिंगापुर जा सकते हैं। कैंसर एक जानलेवा बीमारी है। हालांकि, इसका शुरुआती स्टेज में पता चल जाए तो उचित इलाज के जरिए जान बचाई जा सकती है। कैंसर से डरना नहीं, बल्कि उसका डटकर मुकाबला करना चाहिए। बॉलीवुड में कुछ ऐसे भी सितारे हैं, जिन्हें कई खतरनाक कैंसर हुए, लेकिन इन सभी ने डटकर कैंसर (Cancer in hindi) का मुकाबला किया और एक कैंसर सर्वाइवर (Bollywood celebrities Cancer survivors) के तौर पर सामने आए। आइए जानते हैं कुछ ऐसे बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के बारे में जिन्होंने कैंसर को हराकर (celebrities who fought cancer) आज एक हेल्दी जीवन जी रहे हैं।

2/7

Anurag Basu Was Suffering From Leukemia In Hindi

अनुराग बासु ल्यूकेमिया कैंसर से हुए ठीक- अनुराग बासु बॉलीवुड के निर्माता-निर्देशक हैं। इनके नाम कई हिट फिल्में हैं, जिनमें से 'बर्फी' के लिए इन्हें खूब वाहवाही मिली थी। अनुराग बासु को 2004 में ल्यूकेमिया कैंसर हो गया था। यह भी एक ब्लड कैंसर। उन्होंने भी इस कैंसर के आगे घुटने नहीं टेके और लगभग दो साल चले इलाज के बाद जिंदगी की जंग जीत ली।  Also Read - धूप में निकलते ही स्किन हो जाती है डल? स्किन एक्सपर्ट्स से जानें गर्मियों में कैसे रखें निखार को बरकरार

3/7

Lisa-ray Fought Cancer In Hindi

लीजा रे हुई थीं मल्टीपल मायलोमा की शिकार- मॉडल और एक्ट्रेस लीजा रे को फिल्म 'कसूर' के लिए जाना जाता है। इस फिल्म के जरिए ही लीजा बॉलीवुड में कदम रखी थीं। वर्ष 2009 में लीजा को 'मल्टीपल मायलोमा' नामक कैंसर होने का पता चला था। यह बेहद ही खतरनाक और रेयर किस्म का कैंसर है। यह एक प्रकार का ब्लड कैंसर होता है। उनका स्टेम सेल ट्रांसप्लांट हुआ था, काफी इलाज, कीमो, दवाओं के सेवन के बाद लीजा इस घातक बीमारी से जंग जीतकर वापस लौटी थीं। अब वह स्वस्थ हैं और कई तरह के कैंसर के प्रति जागरूकता कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेती रहती हैं।

4/7

Manisha Koirala Was Diagnosed With Ovarian Cancer In Hindi

मनीषा कोइराला को हुआ था ओवेरियन कैंसर- एक्ट्रेस मनीषा कोइराला ओवेरियन कैंसर को मात दे चुकी हैं। उन्हें वर्ष 2012 में इस कैंसर के होने का पता चला था। उनका इलाज अमेरिका में छह महीने तक चला। मनीषा पूरी इलाज प्रक्रिया के दौरान खुद को टूटने नहीं दीं। अपनी इच्छाशक्ति और हिम्मत को बनाए रखा और इस घातक बीमारी से जंग जीत ली। उन्होंने अपने कैंसर के अनुभवों और संघर्ष को एक बुक की शक्ल दी, जिसका नाम उन्होंने 'Healed: How Cancer Gave Me A New Life' रखा।  Also Read - शुरू हो गई है गर्मी, इस मौसम में जरूर पिएं लस्सी, सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे

5/7

Sonali-bendre Cancer In Hindi

सोनाली बेंद्रे ने दी मेटास्टेटिक कैंसर को मात- एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे को वर्ष 2018 में हाई-ग्रेड मेटास्टेटिक कैंसर होने का पता चला था। मेटास्टेटिक कैंसर का इलाज जल्द शुरू न किया जाए, तो यह शरीर के दूसरे हिस्सों को भी प्रभावित करने लगता है। इसके लिए उन्होंने न्यूयॉर्क में लंबे समय तक अपना इलाज करवाया और कैंसर से जंग जीत (celebs who fought cancer) ली। इलाज प्रक्रिया के दौरान सोनाली आशावादी रहीं। कीमो या हार्मोन थेरेपी, रेडिएशन थेरेपी, सर्जरी, बायोलॉजिकल थेरेपी, दवाइयां, इंजेक्शन आदि के जरिए इस जानलेवा बीमारी पर काबू पाने की कोशिश की जाती है।

6/7

Tahira Kashyap Stage Zero Breast Cancer In Hindi

ताहिरा कश्यप हिम्मत से लड़ीं ब्रेस्ट कैंसर के खिलाफ- अभिनेता-गायक आयुष्मान खुराना की पत्नी हैं ताहिरा कश्यप। ताहिरा को शुरुआत में ही ब्रेस्ट कैंसर (Breast cancer) होने का पता चल गया था, जिसकी वजह से इसका इलाज करना थोड़ा आसान हो गया। फिलहाल, ताहिरा इस घातक बीमारी से बाहर आ चुकी हैं।  Also Read - प्रेग्नेंसी में चिकनपॉक्स होने पर क्या होता है? जानिए मां और बच्चे पर इसका असर

7/7

Yuvraj-singh Fought Lung Cancer In Hindi

क्रिकेटर युवराज सिंह भी कैंसर को दे चुके हैं मात- एक्टर संजय दत्त की ही तरह क्रिकेटर युवराज सिंह को भी वर्ष 2011 में फेफड़े का कैंसर (yuvraj singh Lung cancer) हुआ था। युवराज के साथ ही उनके पूरे परिवार के लिए यह खबर किसी सदमे से कम नहीं थी। बावजूद इसके युवराज ने हार नहीं मानी। युवराज सिंह ने अपना इलाज अमेरिका में करवाया और वहां से स्वस्थ होकर ही भारत लौटे।