hamburger icon
A
Read in English

Causes of Less Sleep: 5 गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं जिनके कारण रात में बार-बार टूटती है नींद

एक अच्छी नींद ना सिर्फ आपको मेंटली बल्कि फिजिकली भी हेल्दी रखती है। लेकिन कुछ स्वास्थ्य समस्याओं के कारण नींद नहीं आती है। जानें, किन कारणों से रात में नींद होती है बाधित....

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : August 28, 2021, 2:26 PM

Causes of Less Sleep: 5 गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं जिनके कारण रात में बार-बार टूटती है नींद photo icon1/6

5 शारीरिक समस्याएं जिनसे नींद होती है बाधित

Sleep deprivation Causes in Hindi : क्या आपको रात में बिस्तर पर जाने के बाद काफी देर तक नींद नहीं आती है? ऐसा एक, दो या तीन दिनों से नहीं बल्कि कई दिनों से हो रहा है, तो इसका कारण कुछ शारीरिक बीमारियां और समस्याएं हो सकती हैं। तनाव, चिंता, थकान, सिरदर्द होने पर भी कई बार नींद (Sleep) नहीं आती है। कुछ अन्य मेडिकल कारण भी होते हैं, जिनकी वजह से रात में नींद बाधित होती (Causes of Less Sleep) रहती है। सारा दिन जब आप काम करके थक जाते हैं, तो मानसिक और शारीरिक रूप से आराम और रिलैक्स महसूस करने के लिए सोना बहुत जरूरी होता है। यदि किसी भी तरह की शारीरिक समस्याओं के कारण (Reasons You Cant Sleep) आपको नींद नहीं आती है, तो यह आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। स्वस्थ रहने के लिए भरपूर सोना बहुत जरूरी है। एक अच्छी नींद ना सिर्फ आपको मेंटली बल्कि फिजिकली भी हेल्दी रखता है। आप किसी भी काम को सही तरीके से और ध्यान लगाकर कर सकते हैं। 

Causes of Less Sleep: 5 गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं जिनके कारण रात में बार-बार टूटती है नींद photo icon2/6

यूरिनरी इनकंटीनेंस के कारण नींद हो सकती है बाधित 

यूरिनरी इनकंटीनेंस (Urinary incontinence) की समस्या से आप परेशान हैं, तो इससे भी रात में नींद अच्छी नहीं आती है। यह ब्लैडर से संबंधित पेशाब में होने वाली एक समस्या है। इसके होने पर पेशाब को रोक पाना बेहद मुश्किल हो जाता है। यूरिनरी इनकंटीनेंस होने पर आपको बार-बार पेशाब लग सकता है, जिससे नींद टूटती रहती है। Also Read - क्या रोजाना योग करने से छिप सकती है आपकी उम्र? जानें क्या कहते हैं योग एक्सपर्ट

Causes of Less Sleep: 5 गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं जिनके कारण रात में बार-बार टूटती है नींद photo icon3/6

माइग्रेन होने पर नींद होती है बाधित

जिन लोगों को माइग्रेन की समस्या होती है, उन्हें इसका दर्द कभी भी उठ सकता है। कई बार रात में भी दर्द होने लगता है, जिससे आंख खुल (causes of insomnia) जाती है। यदि आपको यह समस्या है, तो कोशिश करें कि आप जल्दी सोएं। जितनी देर तक रात में जागे रहेंगे माइग्रेन अधिक बढ़ सकता है। सिर दर्द होने पर नींद नहीं आती है। बेहतर है कि माइग्रेन के लक्षणों को कम करने के उपाय के बारे में डॉक्टर से राय लें। संतुलित आहार लें।

Causes of Less Sleep: 5 गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं जिनके कारण रात में बार-बार टूटती है नींद photo icon4/6

डिप्रेशन और एंग्जायटी के कारण भी कम आती है नींद

डिप्रेशन और एंग्जायटी से परेशान हैं, तो आपका स्लीपिंग पैटर्न काफी हद तक प्रभावित हो सकता है। डिप्रेशन एक मानसिक समस्या है, जिसके कारण मन में कई तरह के नेगेटिव ख्याल आते रहते हैं। इसमें व्यक्ति खूब खाता है या फिर बिल्कुल खाने की इच्छा नहीं होती, अधिक सोता है, तो कभी नींद नहीं आती। अचानक वजन कम होना या बढ़ना, डर, अकेले रहना, भीड़ में जाने से बचना, सुसाइड का ख्याल आना जैसे लक्षण नजर आते हैं। बेहतर है कि आप किसी डॉक्टर से संपर्क करें। Also Read - आम के छिलकों से बनाएं ये 5 फेस पैक, खिल जाएगा त्वचा का निखार

Causes of Less Sleep: 5 गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं जिनके कारण रात में बार-बार टूटती है नींद photo icon5/6

अस्थमा के कारण भी नींद आती है कम

अस्थमा के मरीजों को भी नींद लेने में काफी तकलीफ होती है। खासकर तब, जब उन्हें सांस लेने में तकलीफ औल खांसी की समस्या हो रही हो। इस बीमारी के लक्षणों को कंट्रोल करने के लिए कुछ दवाओं का सेवन भी किया जाता है। ये दवाएं भी नींद को बाधित करती हैं।

Causes of Less Sleep: 5 गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं जिनके कारण रात में बार-बार टूटती है नींद photo icon6/6

शरीर में मैग्नीशियम की कमी होने से भी नींद नहीं आती

शरीर में मैग्नीशियम की कमी होने से भी रात में नींद टूटती है। मैग्नीशियम अच्छी नींद लेने में मदद करता है। मैग्नीशियम से भरपूर खाद्य पदार्थ खाने से तनाव, चिंता दूर होने के साथ ही मूड बेहतर होता है। जब इसकी कमी होती है, तो मांसपेशियों में दर्द, ऐंठन, तनाव, लो सेरोटोनिन लेवल जैसी समस्याएं नजर आ सकती हैं। ये सभी नींद में खलल डालने के लिए काफी हैं। Also Read - केला और दूध एक साथ लेना सही है? जानें यह फूड कॉम्बिनेशन हेल्थ के लिए कैसा होता है