क्या आपकी आंखें हमेशा सूजी हुई रहती हैं? ये 6 कारण हो सकते हैं

Periods और alcohol के कारण भी Puffy eyes हो सकती हैं

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated: January 5, 2017, 8:59 AM

क्या आपकी आंखें हमेशा सूजी हुई रहती हैं? ये 6 कारण हो सकते हैं photo icon1/7

Eyelashes And Puffy Eyes

रात में पर्याप्त नींद नहीं लेने से सुबह आपकी आंखें सूजी हुई नजर आ सकती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आंखों में सूजन के कई अन्य कारण भी हैं। डर्मटोलोजिस्ट डॉक्टर सेजल शाह आपको इन कारणों की जानकारी दे रही हैं।

क्या आपकी आंखें हमेशा सूजी हुई रहती हैं? ये 6 कारण हो सकते हैं photo icon2/7

Allergies Reasons Why Your Eyes Look Puffy

एलर्जी- आंखों में सूजन एलर्जी के कारण भी हो सकती है। धूल जमे और गंदे तकिये पर सोने और नहाने के लिए या गंदी बाल्टी का इस्तेमाल के कारण एलर्जी हो सकती है, जिससे आंखों में सूजन हो सकती है।  Also Read - रात- रात भर जागना हो ओवरथिंकिंग की निशानी, दिमाग को शांत रखने के लिए करें ये 5 काम

क्या आपकी आंखें हमेशा सूजी हुई रहती हैं? ये 6 कारण हो सकते हैं photo icon3/7

Crying Reasons Why Your Eyes Look Puffy

रोना- इसमें कोई शक नहीं है कि रोने से आंखों में सूजन हो सकती है। आंसुओं को निकालने के लिए आंखों के लैक्रमल ग्लैंड को अतिरिक्त काम करना पड़ता है, जिस वजह से आंखों के टिश्यू के आसपास सूजन पैदा हो सकती है।

क्या आपकी आंखें हमेशा सूजी हुई रहती हैं? ये 6 कारण हो सकते हैं photo icon4/7

Hyperthyroidism Reasons Why Your Eyes Look Puffy

हाइपरथाइरोइडज्म- आंखों में सूजन हाइपरथाइरोइडज्म का साइड इफ्फेक्ट हो सकता है। इस रोग से पीड़ित लोगों की आंखों के आसपास हल्का मोटापा बढ़ने लगता है जिससे आंखें सूजी हुई नजर आती हैं। Also Read - वजन को कम करने के लिए आयुर्वेद को दवाओं से अच्छा विकल्प क्यों मानते हैं लोग?

क्या आपकी आंखें हमेशा सूजी हुई रहती हैं? ये 6 कारण हो सकते हैं photo icon5/7

Periods Reasons Why Your Eyes Look Puffy

पीरियड्स- पीरियड्स के दौरान आपकी आंखों में पानी जमा होने के कारण वो सूज सकती हैं। पीरियड्स के दौरान मोटे पेट की तरह आपकी आंखों की सूजन भी कुछ दिनों बाद कम हो सकती है।

क्या आपकी आंखें हमेशा सूजी हुई रहती हैं? ये 6 कारण हो सकते हैं photo icon6/7

You-crank-up-heat Reasons Why Your Eyes Look Puffy

गर्मी- कमरे में हीटर के पास बैठने से आंखें ड्राई हो सकती हैं। गर्मी आपके आइबॉल के म्यूकस मेम्ब्रेन को ड्राई कर सकती है जिससे आपकी आंखें अधिक सूजी हुई लग सकती हैं। Also Read - कैसे पीठ का मामूली दर्द भी रीढ़ की हड्डी में ट्यूमर का संकेत हो सकता है? स्पाइन सर्जन से जानें

क्या आपकी आंखें हमेशा सूजी हुई रहती हैं? ये 6 कारण हो सकते हैं photo icon7/7

Alcohol Reasons Why Your Eyes Look Puffy

शराब- इससे ना केवल बॉडी डिहाइड्रैटेड होती है बल्कि आपकी आंखें सूखी और सूज भी सकती हैं। कई लोग शराब के साथ नमकीन पदार्थ खाते हैं जिससे आंखों में पानी जमा हो सकता है और वो सूजी हुई नजर आ सकती हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source