गर्मियों में क्यों होता है बार-बार सिरदर्द? ये 3 बीमारियां भी हो सकती हैं कारण, जानें आराम के उपाय

Garmiyon mein sar mein dard kyun hota hai? गर्मियां आते ही कुछ लोगों का सिर हमेशा भारी-भारी-सा लगता है और उनके सिर में दर्द बना रहता है। ऐसे में आपको यह समस्या नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। यहां पढ़ें क्यों गर्मियों में सिरदर्द की समस्या बढ़ जाती है और इसके कारण क्या हैं।

Written by Sadhna Tiwari | Updated : April 23, 2025 8:10 PM IST

1/6

गर्मियों में सिरदर्द होने के कारण

Headache in summers- गर्मी और तापमान बढ़ने के साथ ही शरीर पर भी इसका असर दिखायी देने लगता है। जैसे-जैसे गर्मी बढ़ती है लोगों का एनर्जी लेवल कम होने लगता है। वहीं, लोगों को कुछ हेल्थ प्रॉब्लम्स भी बढ़ सकती हैं। इसी तरह कुछ लोगों को बार-बार सिरदर्द महसूस होता है और गर्मियों में इसी सिरदर्द की वजह से उनका मूड और दिन अक्सर खराब ही जाता है। दरअसल, सिरदर्द की वजह से आंखों में दर्द और लाइट के प्रति सेंसिटिविटी जैसी समस्याएं भी बढ़ सकती हैं। विशेषकर माइग्रेन का सिरदर्द महसूस होने पर लोगों को बहुत अधिक परेशानियां हो सकती हैं। आइए जानते हैं कि गर्मियों में बार-बार सिरदर्द क्यों होता है और इससे बचने के उपाय क्या हैं?

2/6

शरीर में पानी की कमी

डिहाइड्रेशन (Dehydration) या शरीर में पानी का लेवल कम हो जाने के कारण सिर में दर्द की समस्या हो सकती है। शरीर में पानी की कमी होने से ब्रेन के टिश्यूज सिकुड़ने लगते हैं और सिर में भारीपन और सिरदर्द जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। इसीलिए, गर्मियों में अधिक से अधिक मात्रा में पानी पिएं ताकि शरीर को डिहाइड्रेशन से बचने में मदद हो।  Also Read - सर्दियों में बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं प्रदूषण का असर तो नहीं? डॉक्टर ने बताया कैसे होगा इससे बचाव

3/6

हार्मोन्स का असंतुलन

गर्मियों में शरीर में सिरोटोनिन हार्मोन्स का लेवल कम होने से भी समस्या हो सकती है। इससे सिर में दर्दकी परेशानी हो सकती है। दरअसल, धूप लगने से ब्लड वेसल्स सिकुड़ने लगती हैं जिससे सिर में दर्द बढ़ने लगता है।

4/6

पुरानी बीमारियां

हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और अन्य पुरानी बीमारियों के मरीजों के लक्षण गर्मियों में बढ़ सकते हैं। जैसे बीपी लेवल गिरने से कमजोरी महसूस होती है या डायबिटीज में शुगर लेवल बढ़ने से सिर में दर्द की शिकायत हो सकती है। Also Read - सिर में दर्द होते ही सबसे पहले कौन-सी दवाई ले सकते हैं आप?

5/6

धूप का असर

बहुत देर तक कड़ी धूप में रहने से भी सिर में दर्द और कमजोरी आने जैसी समस्याएं महसूस हो सकती हैं। इस स्थिति में धूप में थोड़ी देर रहने या खेलने से भी तकलीफ हो सकती है।

6/6

गर्मियों में सिरदर्द से बचने के उपाय क्या हैं?

गर्मियों में माइ्ग्रेन और सिरदर्द की समस्या से बचने के लिए अधिक से अधिक मात्रा में पानी पिएं। धूप में बाहर निकलने से बचें। दिन में थोड़ी देर आराम करें और अपनी दवाइयां समय पर लें। Also Read - सब्जा के बीज ज्यादा खाने के 7 बड़े नुकसान