सांस लेने में कठिनाई होती है? कहीं इसकी वजह ये तो नहीं

अगर आपको बार-बार उबासी आती है और थकान महसूस होती है, तो सावधान हो जाएं!

Written by Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:55 AM IST

1/8

Breathing-problems-and-signs-of-breathing-difficulty

क्या आपको सांस लेने में परेशानी होती है? क्या आप जानते हैं आप सही तरह से सांस ले रहे हैं या नहीं? नोएडा स्थित जेपी अस्पताल में कंसल्टेंट रेस्परटोरी एंड क्रिटिकल केयर मेडिसिन डॉक्टर ज्ञानेंद्र अग्रवाल आपको ऐसे सात लक्षण बता रहे हैं, जिनसे पता चलता है कि आपको सांस लेने में कहीं ना कहीं समस्या हो रही है।

2/8

Nasal-flaring Causes Of Breathing Problems

नेज़ल फ्लेरिंग- जब सांस लेते हुए नाक पूरी खुलती है, तो उसे नेज़ल फ्लेरिंग कहा जाता है। ऐसा अक्सर शिशुओं और छोटे बच्चों को होता है, जिस वजह से उन्हें सांस लेने में दिक्कत आती है। ऐसा दमा, निमोनिया, ब्रोंकाइटिस या क्रॉप की वजह से हो सकता है। Also Read - सप्लीमेंट लेने के बाद भी नहीं बढ़ रहा आयरन लेवल, जानें Iron Lock Syndrome क्या है और कैसे होता है?

3/8

Breathlessness Causes Of Breathing Problems

छोटी सांस- सांस की तकलीफ का ये भी एक आम लक्षण है। कुछ हफ्तों तक इस समस्या का रहना चिंता का विषय नहीं है लेकिन अगर ये समस्या एक महीने से ज्यादा है, तो आपको तुरंत डॉक्टर से मिलना चाहिए।

4/8

Mouth-breathing Causes Of Breathing Problems

मुंह से सांस लेना- मुंह से सांस लेने का मतलब ये है कि आपको नाक से सांस लेने में परेशानी हो रही है। इसका कारण नाक बंद होना है। मुंह से सांस लेने से हार्ट रेट और ब्लड प्रेशर पर प्रभाव पड़ सकता है।  Also Read - दिमाग के अंदर चुपचाप भी पड़ सकता है मिर्गी का दौरा, एक्सपर्ट्स से जानें क्या महसूस होता है?

5/8

Teeth-grinding Causes Of Breathing Problems

दांत पीसना- कई बार लोग सोते समय दांत पीसने लगते हैं। ऐसा माना जाता है कि जब सांस लेने में दिक्कत होती है, तो कुछ लोग दांत पीसने लगते हैं।

6/8

Shallow-breathing Causes Of Breathing Problems

गर्दन और कंधों का टाइट होना- लगभग 80 फीसदी लोग हल्की सांस लेते हैं। लोग अपर चेस्ट से सांस लेते हैं और गहरी सांस नहीं लेते हैं। इसका नेक, शोल्डर्स और बैक मसल्स का टाइट होना है।  Also Read - मौसम में अचानक बदलाव से क्यों बढ़ जाती हैं गले और साइनस की समस्याएं? बता रहे हैं डॉक्टर

7/8

Tired Causes Of Breathing Problems

थकान- जब आप गलत तरीके से सांस लेते हैं, तो इससे अत्यधिक थकान महसूस होती है क्योंकि अंगों को ब्लड से पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाता है। वैसे थकान के अन्य कारण अनिद्रा, तनाव या पोषक तत्वों की कमी भी है।

8/8

Yawning Causes Of Breathing Problems

उबासी- दिमाग में ऑक्सीजन की आपूर्ति कम होने पर थकावट और नींद आने लगती है जिस वजह से उबासी आती है। लेकिन अगर आपको हर समय उबासी आती है, तो इसका कारण सांस की तकलीफ भी हो सकती है।  Also Read - Osteoporosis: बुढ़ापा आने से पहले ही कमजोर होने लगती है हड्डियां, जानें कैसे करें इस बोन डिजीज से बचाव