Castor Oil Benefits in Hindi : अरंडी के तेल से होने वाले सेहत लाभ

कैस्टर ऑयल में एंटी-इंफ्लेमेट्री और एंटी-माइक्रोबियल गुण होते हैं, जो इसे और भी ज्यादा सेहत के लिए फायदेमंद बनाते हैं। कैस्टर ऑयल से आपकी सेहत पर क्या-क्या लाभ (Castor oil benefits in hindi) हो सकता है, जानें यहां...

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated: February 17, 2021, 2:12 PM

Castor Oil Benefits in Hindi : अरंडी के तेल से होने वाले सेहत लाभ photo icon1/6

Castor-Oil Health Benefits 1

कैस्टर ऑयल (Castor oil) का यूज तो आप करते ही होंगे। यह त्वचा, बालों को हेल्दी रखने के साथ ही आपको कई रोगों से भी बचाए रखता है। इसका इस्तेमाल सबसे ज्यादा लोग कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए करते हैं, क्योंकि इसके सेवन से कब्ज से बहुत जल्दी आराम मिलता है। कैस्टर ऑयल यानी अरंडी का तेल खाने के साथ ही स्किन केयर प्रोडक्ट्स बनाने के लिए भी इस्तेमाल में लाया जाता है। कैस्टर ऑयल में एंटी-इंफ्लेमेट्री और एंटी-माइक्रोबियल गुण होते हैं, जो इसे और भी ज्यादा सेहत के लिए फायदेमंद बनाते हैं। कैस्टर ऑयल का आपकी सेहत पर क्या-क्या लाभ (Castor oil benefits) हो सकते हैं, जानें यहां...

Castor Oil Benefits in Hindi : अरंडी के तेल से होने वाले सेहत लाभ photo icon2/6

Castor-Oil Boost Immunity

बूस्ट करे इम्यूनिटी - यदि आप बार-बार बीमार पड़ते हैं, तो इसका मतलब है कि आपकी रोगप्रतिरोधक क्षमता कमजोर है। इसे बूस्ट (Castor oil boosts immune system) करने के लिए कैस्टर ऑयल का इस्तेमाल करें। कैस्टर ऑयल के सेवन से इम्यून पावर बढ़ती है, आप कई गंभीर और छोट-मोटे रोगों से बचे रह सकते हैं। हां, अधिक मात्रा में इसके सेवन से भी बचें, क्योंकि इससे आपको दस्त या डायरिया हो सकता है। हमेशा कैस्टर ऑयल का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए वरना लाभ होने की बजाय शरीर को नुकसान भी हो सकता है।  Also Read - गट हेल्थ बिगड़ी तो नींद भी होगी खराब, नई रिसर्च का दावा

Castor Oil Benefits in Hindi : अरंडी के तेल से होने वाले सेहत लाभ photo icon3/6

Castor-Oil Cures Constipation

कब्ज करे दूर- लोग उल्टा-सीधा खा लेने के कारण सबसे ज्यादा कब्ज की समस्या से परेशान रहते हैं। यदि आप कैस्टर ऑयल का सीमित या कम मात्रा में सेवन करते हैं, तो कब्ज की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। इसमें मौजूद लैक्सेटिव गुण पाचन तंत्र को सही रखते हैं, जिससे कब्ज की परेशानी पैदा नहीं होती है।

Castor Oil Benefits in Hindi : अरंडी के तेल से होने वाले सेहत लाभ photo icon4/6

Castor-Oil Cures Muscles Pain

मांसपेशियों में होने वाले दर्द को करे कम - यदि आपकी मांसपेशियों में आए दिन दर्द रहता है, तो कैस्टर ऑयल लगाने के साथ खाने में इसका इस्तेमाल भी करना शुरू कर दें। यह मांसपेशियों, शरीर के जोड़ों और अर्थराइटिस के दर्द को कम करने में मदद करता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण मौजूद होते हैं, जो इंफ्लेमेशन की समस्या को काफी हद तक कम करने में सहायक होते हैं। इससे शरीर भी लंबी उम्र तक स्वस्थ रहता है। Also Read - FIFA World Cup 2026: मैच से पहले क्या खाते हैं फुटबॉल खिलाड़ी? जानिए उनकी फिटनेस का सीक्रेट

Castor Oil Benefits in Hindi : अरंडी के तेल से होने वाले सेहत लाभ photo icon5/6

Castor-Oil Detox Body

बॉडी करे डिटॉक्स- कैस्टर ऑयल से शरीर डिटॉक्स होता है। इसके लगातार सेवन से शरीर से टॉक्सिन पदार्थ बाहर निकल जाते हैं, जिससे आप स्वस्थ और सेहतमंद बने रह सकते हैं।

Castor Oil Benefits in Hindi : अरंडी के तेल से होने वाले सेहत लाभ photo icon6/6

Castor-Oil Heals Wound Easily

घाव भरे जल्दी - यह तेल नए ऊतकों का निर्माण करता है, जिससे त्वचा का रूखापन दूर होता है। मृत कोशिकाएं हट जाती हैं और नई कोशिकाएं दोबारा से बनने लगती हैं। ऐसे में इसका यूज घावों पर करने से घाव तेजी से भरने लगते हैं।  Also Read - शरीर को ठंडा रखता है ये प्राणायाम, रोज सुबह करने से मिलेगा फायदा

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source