बच्चे बड़ों वाला टूथपेस्ट यूज कर सकते हैं?
बच्चों को बीमारियों से बचाने के लिए जितना उनके खानपान का ध्यान रखना जरूरी है, उतना ही जरूरी है, बच्चों के दांतों की सही देखभाल होना। शारदाकेयर-हेल्थसिटी की डेंटल साइंस की सीनियर कंसल्टेंट डॉ. तनु गुप्ता (Dr. Tanu Gupta, Senior Consultant - Dental Science, ShardaCare-Healthcity) के अनुसार, बच्चों की दांतों की देखभाल की शुरुआत बहुत छोटी उम्र से ही हो जानी चाहिए। लेकिन हमारे देश में ज्यादातर माता-पिता को यह नहीं पता होता है कि बच्चों के लिए कौन सा टूथपेस्ट सही होता है। कम उम्र में बच्चों को सही टूथपेस्ट देने से दांतों में कीड़ा लगने (अर्ली चाइल्डहुड कैरीज) जैसी आम समस्या को रोका जा सकता है।